• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 40.1 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



मदिणाणं पुण तिविहं उबलद्धी भावणं च उवओगो ।

तह एव चदुवियप्यं दंसणपुव्वं हवदि णाणं ॥42॥

अर्थ: 

उपलब्धि, भावना और उपयोग के भेद से मतिज्ञान तीनप्रकार का है; उसीप्रकार वह चार प्रकार का है; तथा वह ज्ञान दर्शनपूर्वक होता है ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

अब मति आदि पाँच ज्ञानों का क्रम से पाँच गाथाओं द्वारा व्याख्यान करते हैं। वह इसप्रकार --

[मदिणाणं] वास्तव में निश्चय से अखण्ड, एक, विशुद्ध ज्ञान-मय यह आत्मा व्यवहार-नय से संसार अवस्था में कर्मों से घिरा हुआ, मति-ज्ञानावरण का क्षयोपशम होने पर पाँच-इन्द्रिय और मन द्वारा मूर्त-अमूर्त वस्तु को विकल्प रूप से जिसके द्वारा जानता है, वह मतिज्ञान है । [पुण तिविहं] और वह तीन प्रकार का है; [उबलद्धी भावणं च उवओगो] उपलब्धि, भावना और उस रूप उपयोग । मतिज्ञानावरणीय क्षयोपशम से उत्पन्न पदार्थों को जानने की शक्ति उपलब्धि है; उससे जाने गए पदार्थ के सम्बन्ध में पुन:-पुन: चिंतन भावना है; यह नीला, यह पीला इत्यादि रूप से पदार्थ को जानने में व्यापार करना उपयोग है । [तह एव चदुवियप्यं] उसीप्रकार अवग्रह, ईहा, अवाय और धारणा के भेद से चार प्रकार का अथवा वर / उत्कृष्ट कोष्ठ-बुद्धि, बीज-बुद्धि, पदानुसारी-बुद्धि, संभिन्नश्रोतृता-बुद्धि के भेद से चार प्रकार का है । [दंसणपुव्वं हवदि णाणं] और वह मति-ज्ञान सत्तावलोकन रूप दर्शन-पूर्वक होता है ।

यहाँ निर्विकार शुद्धात्मानुभूति के सम्मुख जो मतिज्ञान है वह ही उपादेयभूत अनन्त-सुख का साधक होने से निश्चय से उपादेय है, उसका साधक बहिरंग तो व्यवहार से उपादेय है -- ऐसा तात्पर्य है ॥४३॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_40.1_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115343"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:16.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki