• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 40.2 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



सुदणाणं पुण णाणी भणंति लद्धी य भावणा चेव ।

उवओगणयवियप्पम णाणेण य वत्थु अत्थस्स ॥43॥

अर्थ: 

लब्धि और भावना रूप जानने की अपेक्षा सम्पूर्ण वस्तु को जानने वाले उपयोग या प्रमाणरूप और वस्तु के एकदेश को जानने वाले नय विकल्परूप ज्ञान को ज्ञानी श्रुतज्ञान कहते हैं ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[सुदणाणं पुण णाणी भणंति] वही पूर्वोक्त आत्मा श्रुत-ज्ञानावरणीय का क्षयोपशम होने पर जिस ज्ञान से मूर्त-अमूर्त वस्तु को परोक्ष रूप में जानता है; ज्ञानी उसे श्रुत-ज्ञान कहते हैं । वह कैसा है? [लद्धी या भावणा चेव] वह लब्धिरूप और भावनारूप ही है । वह और किस विशेषता वाला है ? [उवओगणयवियप्पम] वह उपयोग विकल्प और नय विकल्परूप है । यहाँ उपयोग शब्द से (सम्पूर्ण) वस्तु को जानने वाला प्रमाण कहा गया है तथा नय शब्द से वस्तु के एकदेश को जाननेवाला ज्ञाता का अभिप्राय रूप विकल्प कहा गया है । वैसा ही कहा भी है 'ज्ञाता का अभिप्राय नय है'

किस अपेक्षा (सम्पूर्ण) वस्तु को जानने वाला प्रमाण और वस्तु के एकदेश को जानने वाला नय है ? [णाणेण य] जानने वाले की अपेक्षा, परिच्छेदक की अपेक्षा, ग्राहक की अपेक्षा वह प्रमाण-नय है । [वत्थु अत्थस्स] सम्पूर्ण वस्तु को जानने वाला होने से प्रमाण कहलाता है और अर्थ / वस्तु के एकदेश को जानने वाला होने से नय कहलाता है । कैसे अर्थ को जानने से नय है ? गुण-पर्याय रूप अर्थ को जानने से नय है ।

यहाँ विशुद्ध ज्ञान-दर्शन स्वभावी शुद्धात्म-तत्त्व का सम्यक् श्रद्धान, ज्ञान, अनुचरण रूप अभेद रत्नत्रयात्मक जो भावश्रुत है, वही उपादेयभूत परमात्मतत्त्व का साधक होने के कारण निश्चय से उपादेय है; उसके साधक बहिरंग साधन व्यवहार से उपादेय हैं -- यह तात्पर्य है ॥४३॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_40.2_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115344"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:16.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki