• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 40.3 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



ओहिं तहेव घेप्पदु देसं परमं च ओहिसव्वं च ।

तिण्णिवि गुणेण णियमा भवेण देसं तहा णियदं ॥44॥

अर्थ: 

अवधिज्ञान उसी प्रकार अर्थात् प्रत्यक्ष रूप में मूर्त वस्तु को जानता है, देशावधि, परमावधि और सर्वावधि ये तीनों नियम से गुण प्रत्यय होते हैं तथा भव प्रत्यय नियत देश (देव- नरकगति) में होता है ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[ओहिं तहेव घेप्पदु] यह आत्मा अवधि-ज्ञानावरण का क्षयोपशम होने पर जिस प्रत्यक्ष ज्ञान से मूर्त वस्तु को जानता है, वह अवधिज्ञान है । जैसे पहले उपलब्धि, भावना और उपयोग से श्रुत-ज्ञान के तीन भेदों का व्याख्यान किया था; उसीप्रकार यह अवधि-ज्ञान भी भावना को छोडकर शेष उपलब्धि और उपयोग दो रूप तथा ज्ञेय की अपेक्षा तीन भेद रूप आपको जानना चाहिए । [देसं परमं च ओहि सव्वं च] अथवा देशावधि, परमावधि और सर्वावधि के भेद से अवधि-ज्ञान तीन प्रकार का है; परन्तु परमावधि और सर्वावधि ये दो अवधि-ज्ञान चिदुच्छलन निर्भर (उछलते हुए नित्य उद्योतमय चैतन्य से परिपूर्ण) आनन्द-रूप परम सुखामृत-मय रसास्वाद से समरसी भाव रूप परिणत चरम-शरीरी तपोधनों के होते हैं । वैसा ही कहा है -- परमावधि, सर्वावधि चरमशरीरी विरत के होते हैं ।

[तिण्णिवि गुणेण णियमा] ये तीनों ही अवधिज्ञान निश्चय से विशिष्ट सम्यक्त्वादि गुण से होते हैं । [भवेण देसं तहा णियदं] देव और नारकियों का जो भव प्रत्यय रूप अवधिज्ञान है, वह नियम से देशावधि है -- ऐसा अभिप्राय है ॥४४॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_40.3_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115345"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:16.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki