• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 40.5 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



णाणं णेयणिमित्तिं केवलणाणं ण होदि सुदणाणं ।

णेयं केवलणाणं णाणाणाणं च णत्थि केवलिणो ॥46॥

अर्थ: 

केवलज्ञान ज्ञेय निमित्तक ज्ञान नहीं है, वह श्रुतज्ञान भी नहीं है, सम्पूर्ण ज्ञेयों को जानने वाला केवलज्ञान है, केवली के ज्ञानाज्ञान नहीं है (सर्वथा ज्ञान ही है)।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[केवलणाणं णाणं णेयणिमित्तिं ण होदि] केवलज्ञान रूप जो ज्ञान है, वह घट-पट आदि ज्ञेय पदार्थ का आश्रय लेकर उत्पन्न नहीं होता है । तब फिर वह श्रुतज्ञान स्वरूप होगा ? [ण होदि सुदणाणं] जैसे केवलज्ञान ज्ञेय निमित्तक नहीं है; उसीप्रकार श्रुतज्ञान स्वरूप भी नहीं है । [णेयं केवल णाणं] इसप्रकार पूर्वोक्त प्रकार से केवलज्ञान जानना चाहिए । यहाँ अर्थ यह है -- यद्यपि दिव्यध्वनि के समय उसके आधार से गणधरदेवादि के श्रुत-ज्ञान परिणमित होता है; तथापि वह श्रुत-ज्ञान गणधरदेव के ही है, केवली के तो केवल-ज्ञान ही है । [णाणाणाणं च णत्थि केवलिणो] केवली के मात्र श्रुत-ज्ञान ही नहीं है, इतना ही नहीं; अपितु उनके ज्ञानाज्ञान भी नहीं है; किसी विषय सम्बन्धी ज्ञान और किसी विषय सम्बन्धी अज्ञान हो, ऐसा उनके नहीं है; अपितु सर्वत्र ज्ञान ही है / वे सकलज्ञ हैं; अथवा मति-ज्ञानादि के भेद से अनेक भेद वाला ज्ञान उनके नहीं है । मात्र एक केवल-ज्ञान ही है । यहाँ मतिज्ञानादि भेद से जो पाँचप्रकार के ज्ञानों का व्याख्यान किया, वे व्यवहार से हैं; निश्चय से मेघावरण रहित सूर्य के समान, आत्मा अखण्ड, एक ज्ञान प्रतिभासमय है -- यह भावार्थ है ॥४६॥

इस प्रकार मति-ज्ञानादि पाँच ज्ञान के व्याख्यान-रूप से पाँच गाथायें पूर्ण हुईं ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_40.5_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115347"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:16.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki