• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 45 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



ववदेसा संठाणा संखा विसया य होंति ते बहुगा । (45)

ते तेसिमणण्णत्ते अण्णत्ते चावि विज्जन्ते ॥52॥

अर्थ: 

वे व्यपदेश, संस्थान, संख्या और विषय अनेक हैं; तथापि वे उनके (द्रव्य-गुणों के) अनन्यत्व-अन्यत्व में भी विद्यमान रहते हैं ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

अब द्रव्य-गुणों के व्यपदेश (नाम) आदि भी (उनमें) एकान्त (सर्वथा) भिन्नत्व सिद्ध नहीं करते हैं; इसका समर्थन करते हैं --

[ववदेसा संठाणा संखा विसयाय] व्यपदेश (नाम), संस्थान (आकार), संख्या और विषय वाले [होंति] हैं, [ते] वे पूर्वोक्त व्यपदेश आदि । वे कितनी संख्या सहित हैं ? [बहुगा] प्रत्येक अनेक संख्या सहित हैं । [ते तेसिमणण्णत्ते विज्जन्ते] उन द्रव्य-गुणों के वे व्यपदेश आदि कथंचित् अनन्यत्व हैं, मात्र अनन्यत्व ही नहीं हैं; अपितु [अण्णत्ते चावि] कथंचित् अन्यत्व भी हैं ।

नैयायिक कहते हैं कि यदि द्रव्यगुणों के एकान्त / सर्वथा भेद नहीं है तो व्यपदेशादि घटित नहीं होते हैं ? उनके प्रति उत्तर देते हैं -- द्रव्य-गुणों के कथंचित् भेद और उसीप्रकार कथंचित् अभेद में भी व्यपदेशादि घटित होते हैं । वह इसप्रकार --

षट्कारक के भेद से संज्ञा (नाम) दो प्रकार की है । देवदत्त की गाय -- इसप्रकार अन्यत्व में भी व्यपदेश (नाम) होता है; और उसीप्रकार वृक्ष की शाखा, जीव के अनन्त ज्ञानादि गुण -- इसप्रकार अनन्यत्व में भी व्यपदेश होता है । यहाँ भिन्न कारक संज्ञा कहते हैं -- कर्तारूप देवदत्त, कर्मता को प्राप्त फल को, करणभूत अंकुश द्वारा, (सम्प्रदान) निमित्तरूप धनदत्त के लिए, अपादानरूप वृक्ष से, अधिकरणभूत वाटिका में से तोडता है -- इसप्रकार भिन्नता में कारक संज्ञा है; उसीप्रकार कर्तारूप आत्मा, कर्मता को प्राप्त आत्मा को, करणभूत आत्मा द्वारा, (सम्प्रदान) निमित्तरूप आत्मा के लिए, अपादानरूप आत्मा से, अधिकरणभूत आत्मा में ध्याता है -- इसप्रकार अनन्यत्व में भी कारक संज्ञा है ।

[संस्थान] -- दीर्घ (बड़े आकारवाले) देवदत्त की दीर्घ गाय है -- यह अन्यत्व में संस्थान है । दीर्घ वृक्ष का दीर्घ शाखाभार, मूर्त द्रव्य के मूर्त गुण-यह अभेद में संस्थान है ।

[संख्या] -- देवदत्त के दश गाय हैं -- इसप्रकार अन्यत्व में संख्या है; उसीप्रकार वृक्ष की दश शाखा हैं, द्रव्य के अनन्त गुण हैं -- इसप्रकार अभेद में भी संख्या है ।

[विषय] -- गोष्ठ (गोशाला) में गायें हैं -- इसप्रकार भेद में विषय हैं; उसीप्रकार द्रव्य में गुण हैं -- इसप्रकार अभेद में भी विषय हैं ।

इसप्रकार व्यपदेश आदि भेदाभेद दोनों में घटित होते हैं; उस कारण द्रव्य-गुणों के एकान्त / सर्वथा भेद सिद्ध नहीं करते हैं ।

यहाँ गाथा में नामकर्मोदय-जनित मनुष्य-नारक आदि रूप व्यपदेश का अभाव होने पर भी, शुद्ध जीवास्तिकाय शब्द से व्यपदेश्य / वाच्य / कहने योग्य; निश्चय-नय से समचतुरस्त्र आदि छह संस्थानों से रहित होने पर भी, भूतपूर्व प्रज्ञापन न्याय रूप व्यवहार से कुछ कम अंतिम शरीराकार से संस्थान वाला; केवल-ज्ञानादि अनंत-गुण रूप से अनन्त संख्या-वाला होने पर भी, लोकाकाश प्रमाण शुद्ध / मात्र असंख्येय प्रदेश रूप से असंख्यात संख्या वाला; पंचेन्द्रिय विषय-सुख-रूप रसास्वाद में लीन जीवों का अविषय होने पर भी पंचेन्द्रिय विषयातीत शुद्धात्म-भावना से उत्पन्न वीतराग सदानन्द एक सुखरूप सर्वात्मप्रदेश परम समरसी-भाव-मय परिणत ध्यान का विषयभूत जो शुद्ध जीवास्ति-काय का स्वरूप है, वह ही उपादेय है ऐसा तात्पर्य है ॥५२॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_45_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115700"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki