• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 47 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



णाणी णाणं च तहा अत्थंतरि दो दु अण्णमण्णस्स । (47)

दोण्हं अचेदणत्तं पसजदि सम्मं जिणावमदं ॥54॥

अर्थ: 

यदि ज्ञानी और ज्ञान सदा परस्पर अर्थान्तरभूत / पूर्ण भिन्न हों तो दोनों को अचेतनता का प्रसंग आएगा; जो सम्यक् प्रकार से जिनों को सम्मत नहीं है ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

अब ज्ञान और ज्ञानी के अत्यन्त भेद में दोष दिखाते हैं --

[णाणी] ज्ञानी जीव, [णाणं च तहा] उसीप्रकार ज्ञान गुण भी [अत्थंतरि दो दु] यदि अर्थांतरित, भिन्न हैं । वे कैसे भिन्न हैं ? [अण्णमण्णस्स] परस्पर सम्बन्ध से पूर्णतया भिन्न हैं । तब क्या दोष है ? [दोण्हं अचेदणत्तं] तो ज्ञान और ज्ञानी दोनों के अचेतनता / जड़ता का प्रसंग प्राप्त होता है । और वह जड़त्व कैसा है ? [सम्मं जिणावमदं] सम्यक् प्रकार से जिनों को सम्मत नहीं है ।

वह इसप्रकार -- जैसे अग्निरूप गुणी से अत्यन्त भिन्न होता हुआ उष्णता लक्षण-रूप गुण दहन क्रिया के प्रति (जलाने में) असमर्थ होता हुआ निश्चय से शीतल होता है; उसीप्रकार ज्ञानगुण से अत्यन्त भिन्न होता हुआ जीवरूपी गुणी पदार्थों को जानने के प्रति असमर्थ होता हुआ जड़ होता है । यहाँ कोई कहता है कि जैसे भिन्न दात्र (हसिया) रूप उपकरण से देवदत्त लावक (काटने वाला) हो जाता है; उसीप्रकार भिन्न ज्ञान से जीव ज्ञानी हो जाता है ? (आचार्य कहते हैं कि) ऐसा नहीं कहना चाहिए। छेदन-क्रिया के प्रति दात्र बाह्य उपकरण है; वहाँ वीर्यान्तराय-कर्म के क्षयोपशम से उत्पन्न पुरुष की शक्ति विशेष अभ्यंतर उपकरण है, उस शक्ति के अभाव में दात्र-उपकरण और हस्त-व्यापार होने पर भी छेदन क्रिया नहीं होती है; उसीप्रकार प्रकाश, उपाध्याय आदि बहिरंग सहकारी कारणों का सद्भाव होने पर भी, अभ्यन्तर ज्ञानरूप उपकरण के अभाव में पुरुष के पदार्थों की जानकारी रूप क्रिया नहीं होती है । यहाँ जिस ज्ञान का अभाव होने से जीव जड़ होता हुआ, वीतराग सहज सुन्दर आनन्द के प्रवाहमय पारमार्थिक-सुख को उपादेय नहीं जानता हुआ संसार में परिभ्रमण करता है; वही रागादि-विकल्प-रहित निज शुद्धत्मानुभूति-सम्पन्न ज्ञान उपादेय है -- ऐसा भावार्थ है ॥५४॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_47_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115704"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki