• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 48 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



ण हि सो समवायादो अत्थंतरिदो दु णाणी । (48)

अण्णाणित्ति य वयणं एयत्तपसाधगं होदि ॥55॥

अर्थ: 

ज्ञान से अर्थान्तरभूत वह समवाय से भी ज्ञानी नहीं हो सकता । 'अज्ञानी' ऐसा वचन ही उनके एकत्व को सिद्ध करता है ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

अब ज्ञान और ज्ञानी के अत्यन्त भेद होने पर समवाय सम्बन्ध से भी एकत्व करना शक्य नहीं है, ऐसा प्रतिपादन करते हैं -- इसप्रकार व्यापदेशादि व्याख्यान की मुख्यता से तीन गाथायें पूर्ण हुईं --

[सो] जीव रूप कर्ता, [णहि णाणी] वास्तव में ज्ञानी नहीं होता है । वह किससे ज्ञानी नहीं होता है ? [समवायादो] समवाय सम्बन्ध से ज्ञानी नहीं होता है । कैसा होता हुआ उससे ज्ञानी नहीं होता है ? [अत्थंतरिदो दु] अर्थान्तरित, एकान्त से / सर्वथा भिन्न होता हुआ ज्ञानी नहीं होता है । किससे भिन्न होता हुआ ज्ञानी नहीं होता है ? [णाणादो] ज्ञान से भिन्न होता हुआ ज्ञानी नहीं होता है । [अण्णाणित्तियवयणं एयत्तपसाधगं होदि] और 'अज्ञानी' ऐसा वचन गुण-गुणी के एकत्व का प्रसाधक होता है ।

वह इसप्रकार -- ज्ञान के समवाय से पूर्व जीव ज्ञानी है कि अज्ञानी ? इसप्रकार दो विकल्प अवतरित होते हैं । वहाँ यदि ज्ञानी है तो ज्ञान का समवाय व्यर्थ है; क्योंकि उस समवाय से पूर्व ही ज्ञानीत्व है । अथवा यदि अज्ञानी है, तो वहाँ भी दो विकल्प हैं -- अज्ञान गुण के समवाय से अज्ञानी है कि स्वभाव से अज्ञानी है । अज्ञान गुण के समवाय से तो अज्ञानी हो नहीं सकता; अत: अज्ञानी जीव के अज्ञान गुण का समवाय व्यर्थ है; क्योंकि अज्ञानीत्व तो पहले से ही विद्यमान है; और यदि स्वभाव से अज्ञानीत्व है, तो उसीप्रकार गुण होने के कारण स्वभाव से ही ज्ञानीत्व भी है ।

यहाँ जैसे मेघ-पटल से आच्छादित सूर्य में प्रकाश पहले से ही विद्यमान है, बाद में पटल-विघटन के अनुसार प्रगट होता है; उसीप्रकार जीव में निश्चय-नय से क्रम-करण व्यवधान से रहित, तीनलोक रूपी उदर-विवर (पेट) में स्थित समस्त वस्तुगत अनन्त धर्मों का प्रकाशक अखण्ड प्रतिभास-मय केवल ज्ञान पहले से ही स्थित है, परंतु व्यवहार-नय से अनादि कर्मों से आवृत होता हुआ ज्ञात नहीं होता है; बाद में कर्म-पटल के विघटनानुसार प्रगट होता है । जीव से बहिर्भूत दूसरा ज्ञान कुछ भी है ही नहीं; अत: बाद में समवाय सम्बन्ध के बल से जीव में सम्बद्ध भी नहीं होता -- ऐसा भावार्थ है ॥५५॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_48_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115706"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki