• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 74 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



खंदं सयलसमत्थं तस्स दु अद्धं भणंति देसोत्ति । (74)

अद्धद्धं च पदेसो परमाणू चेव अविभागी ॥81॥

अर्थ: 

सकलसमस्त (पुद्गल पिण्ड) स्कन्ध है, उसके आधे को देश कहते हैं। आधे का आधा प्रदेश है और परमाणु ही अविभागी है।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[खंदं सयलसमत्थं तस्स दु अद्धं भणंति देसोत्ति अद्धद्धं च पदेसो] सकल समस्त पुद्गल पिण्ड स्कन्ध का लक्षण है, उससे आधा देश का लक्षण है, आधे का आधा प्रदेश का लक्षण है । वह इस प्रकार -- सभी विवक्षित घड़े-कपड़े आदि अखंड रूप सकल कहलाते हैं । उस अनन्त परमाणु-पिण्ड की स्कंध संज्ञा है ।

वहाँ दृष्टान्त कहते हैं -- सोलह परमाणु वाले पिण्ड के स्कन्ध की कल्पना की । उसमें एक-एक परमाणु को कम करने से नव परमाणु पिण्ड स्थित रहने पर्यन्त जो पूर्व विकल्प गए, वे सभी स्कन्ध कहलाते हैं । आठ परमाणु का पिण्ड रहने पर देश होता है । वहाँ भी एक-एक कम करने से पाँच परमाणुओं के पिण्ड पर्यन्त जो विकल्प गए, उनकी भी देश संज्ञा है । चार परमाणुओं का पिण्ड रहने पर प्रदेश संज्ञा कहलाती है । और भी एक-एक कम करने से द्वयणुक-स्कन्ध रहने पर्यन्त जो विकल्प गए, उनकी भी प्रदेश संज्ञा है । [परमाणू चेव अविभागी] परमाणु ही अविभागी है ।

अभी पहले (उपर्युक्त) भेद से स्कन्ध कहे हैं; अब संघात से कहते हैं -- दो परमाणुओं के संघात (मिलने से) द्व्यणुक स्कन्ध होता है, तीन के संघात से त्र्यणुक इत्यादि अनन्त पर्यन्त जानना चाहिए । इसीप्रकार भेद-संघात से भी अनन्त होते हैं । यहाँ उपादेय-भूत परमात्म-तत्त्व से पुद्गलों का जो भिन्नता रूप से परिज्ञान है, वह ही फल है -- ऐसा तात्पर्य है ॥८१॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_74_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115760"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki