• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 87 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



ण य गच्छदि धम्मत्थी गमणं ण करेदि अण्णदवियस्स । (87)

हवदि गदी स्स प्पसरो जीवाणं पोग्गलाणं च ॥95॥

अर्थ: 

धर्मास्तिकाय गमन नहीं करता है, अन्य द्रव्य को गमन नहीं कराता है, जीव और पुद्गलों की गति का प्रसर / उदासीन निमित्त मात्र होता है।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

((धर्मास्ति करता गमन न, परद्रव्य को न कराता

निरपेक्ष हेतु मात्र ही है जीव पुद्गल गति का ॥९५॥))

[ण य गच्छदि] नहीं जाता है । वह कौन नहीं जाता है ? [धम्मत्थी] धर्मास्तिकाय नहीं जाता है । [गमणं ण करेदि अण्णदवियस्स] अन्य द्रव्य का गमन नहीं करता है; [हवदि] तथापि होती है । वह क्या होती है ? [पसरो] प्रसर, प्रवृत्ति होती है । किसकी प्रवृत्ति होती है ? [गदिस्स य] गति की प्रवृत्ति होती है । किनकी गति की प्रवृत्ति होती है ? [जीवाणं पोग्गलाणं च] जीवों और पुद्गलों की गति की प्रवृत्ति होती है ।

वह इसप्रकार -- जैसे स्वयं चलता हुआ घोडा अपने आरोहक / अश्वारोही के गमन का कारण होता है, उस प्रकार धर्मास्ति-काय नहीं है । धर्मास्ति-काय ऐसा क्यों नहीं है ? निष्क्रिय होने से वह ऐसा नहीं है; अपितु जैसे स्वयं स्थायी रहता हुआ जल उदासीन-रूप से चलती हुई मछलियों की गति का निमित्त होता है; उसी प्रकार स्वयं स्थिर रहता हुआ धर्मास्ति-काय भी अपने उपादान कारण से चलते हुए जीव-पुद्गलों की गति का अप्रेरक / उदासीन रूप से बहिरंग निमित्त होता है । यद्यपि जीव-पुद्गल की गति के विषय में धर्मास्ति-काय उदासीन है; तथापि मछलियों को जल के समान, अपने उपादान बल से होती हुई जीव-पुद्गलों की गति का वह कारण है । अधर्म भी स्वयं स्थिर रहता हुआ ठहरते हुए घोडों को पृथ्वी के समान, पथिकों को छाया के समान, अपने उपादान कारण से ठहरते हुए जीव-पुद्गलों की स्थिति का बहिरंग कारण है ऐसा 'श्री भगवान कुंदकुंदाचार्यदेव' का अभिप्राय है ॥९५॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_87_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115788"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki