• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 86 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



जादो अलोगलोगो जेसिं सब्भावदो य गमणठिदी । (86)

दो वि य मया विभत्ता अविभत्ता लोयमेत्ता य ॥94॥

अर्थ: 

जिनके सद्भाव से लोक-अलोक का विभाग है, (जीव-पुद्गलों की ) गति-स्थिति है, वे दोनों विभक्त और अविभक्त स्वरूप तथा लोकप्रमाण माने गए हैं।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[जादो] उत्पन्न हैं । कर्ता रूप कौन उत्पन्न हैं ? [अलोगलोगो] लोकालोक दोनों उत्पन्न हैं । वे किससे उत्पन्न हैं ? [जेसिं सब्भावदो य] जिन धर्म-अधर्म से और स्वभाव से उत्पन्न हैं । मात्र लोकालोक दोनों ही उत्पन्न नहीं है; अपितु [गमणठिदी] गति और स्थिति ये दोनों भी हैं । ये दोनों कैसे हैं ? [दोवि मया] उन दोनों धर्म और अधर्म की सम्मति से, स्वीकृति से हैं । अथवा [अभया] पाठान्तर भी है, जिसका अर्थ है ये दोनों किसी ने भी बनाए नहीं हैं, अकृत हैं । [विभत्ता] विभक्त / भिन्न हैं; [अविभत्ता] अविभक्त / अभिन्न हैं, [लोयमेत्ता य] और लोकमात्र हैं ।

वह इसप्रकार -- लोक-अलोक का सद्भाव होने से धर्म-अधर्म हैं; षट्द्रव्यों के समूहात्मक लोक है, उससे बहिर्भूत शुद्ध / मात्र आकाश अलोक है । वहाँ लोक में गति और उस पूर्वक स्थिति को प्राप्त हुए, स्वीकार किए जीव-पुद्गलों के यदि बहिरंग हेतु-भूत धर्म-अधर्म न हों तो लोक से बहिर्भूत बाह्य भाग में भी गति किसके द्वारा रोकी जा सकती है ? किसी के द्वारा भी रोकी नहीं जा सकती है; इस लोक-अलोक के विभाग से ही धर्म-अधर्म की विद्यमानता ज्ञात होती है । वे दोनों किस विशेषता-वाले हैं ? भिन्न अस्तित्व से निष्पन्न होने के कारण निश्चय-नय से पृथक् भूत हैं, एक-क्षेत्रावगाही होने से असद्भूत व्यवहार-नय की अपेक्षा सिद्ध-समूह के समान अभिन्न हैं; सर्वदा ही नि:क्रिय होने से, लोक व्यापक होने से लोक-मात्र हैं, ऐसा सूत्रार्थ है ॥९४॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_86_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115786"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki