• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 85 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



जह हवदि धम्मदव्वं तह जाणेह दव्वमधमक्खं । (85)

ठिदिकिरियाजुत्ताणं कारणभूदं तु पुढवीव ॥93॥

अर्थ: 

जैसे धर्म द्रव्य है, उसीप्रकार अधर्म नामक द्रव्य भी जानो; परन्तु वह स्थिति-क्रिया-युक्त को पृथ्वी के समान कारणभूत है।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

जैसा धर्म द्रव्य है; उसी प्रकार के प्रयोजन को करने के लिए हे शिष्य ! अधर्म नामक द्रव्य को जानो । वह और कैसा है ? पृथ्वी के समान स्थिति-क्रिया-युक्तों को कारण-भूत है ।

वह इस प्रकार -- जैसे पहले अरस आदि विशेषण विशिष्ट धर्म-द्रव्य का व्याख्यान किया था, उसी-रूप अधर्म-द्रव्य भी जानो; परंतु यह विशेष है कि वह मछलियों को जल के समान जीव-पुद्गलों की गति का बहिरंग सहकारी कारण है और यह जैसे पहले से ही स्थित पृथ्वी दूसरे ठहरते हुए तुरंग / घोडे आदि को स्थिति में / ठहरने में बहिरंग सहकारी कारण होती है उसी प्रकार; अथवा पथिकों को छाया के समान; स्वयं पहले से स्थित रहता हुआ, जीव पुद्गलों को स्थित होने में / ठहरने में उनका कारण है ।

अथवा जो शुद्धात्म-स्वरूप में स्थिति है, उसका निश्चय से वीतराग निर्विकल्प स्व-संवेदन कारण है तथा जैसे व्यवहार से अरहंत, सिद्ध आदि परमेष्ठियों के गुणों का स्मरण कारण है; उसी प्रकार निश्चय से जीव-पुद्गलों को अपना स्वरूप ही स्थिति का उपादान कारण है तथा व्यवहार से अधर्म-द्रव्य है -- ऐसा सूत्रार्थ है ॥९३॥

इस प्रकार अधर्म-द्रव्य के व्याख्यान-रूप से दूसरे स्थल में एक गाथा-सूत्र पूर्ण हुआ ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_85_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115784"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki