• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 84 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



उदयं जह मच्छाणं गमणाणुग्गहयरं हवदि लोए । (84)

तह जीवपुग्गलाणं धम्मं दव्वं वियाणीहि ॥92॥

अर्थ: 

जैसे लोक में जल मछलियों के गमन में अनुग्रह करता है; उसीप्रकार धर्मद्रव्य जीव-पुद्गलों के गमन में अनुग्रह करता है ऐसा जानो।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

जैसे जगत में जल मछलियों के गमन में अनुग्रह-वाला है; उसी प्रकार हे शिष्य ! जीव-पुद्गलों के प्रति धर्म-द्रव्य को जानो ।

वह इसप्रकार- जैसे जल स्वयं गमन नहीं करती हुई मछलियों को प्रेरित नहीं करता हुआ भी स्वयं गमन करते हुए उनके गमन में सहकारी कारण होता है; उसी प्रकार धर्म भी स्वयं गमन नहीं करते हुए, दूसरों को प्रेरित नहीं करता हुआ भी, स्वयं ही गति-परिणत जीव-पुद्गलों की गति में सहकारी कारण होता है ।

अथवा भव्यों को सिद्धगति में पुण्य के समान । वह इसप्रकार -- जैसे रागादि दोष रहित, शुद्धात्मानुभूति से सहित निश्चय-धर्म यद्यपि भव्यों की सिद्ध-गति का उपादान कारण है तथा निदान रहित परिणाम से उपार्जित तीर्थंकर प्रकृति, उत्तम संहनन आदि विशिष्ट पुण्य-रूप धर्म भी सहकारी कारण है; उसी प्रकार यद्यपि जीव-पुद्गलों की गति-परिणति में अपना ही उपादान कारण है; तथापि धर्मास्तिकाय भी सहकारी कारण है । अथवा जैसे भव्यों या अभव्यों को चतुर्गति गमन के समय यद्यपि अंतरंग शुभाशुभ परिणाम उपादान कारण हैं; तथापि द्रव्य-लिंगादि या दान-पूजादि और बहिरंग शुभ अनुष्ठान बहिरंग सहकारी कारण हैं; उसी प्रकार यद्यपि जीव-पुद्गलों की स्वयं ही निश्चय से अभ्यन्तर में अन्तरंग सामर्थ्य है; तथापि व्यवहार से धर्मास्तिकाय भी गति में कारण है, ऐसा भावार्थ है ॥९२॥

इस प्रकार प्रथम स्थल में धर्मास्तिकाय के व्याख्यान की मुख्यता से तीन गाथायें पूर्ण हुईं ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_84_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115782"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki