• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 83 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



अगुरुगलघुगेहिं सया तेहिं अणंतेहिं परिणदं णिच्चं । (83)

गतिकिरियाजुत्ताणं कारणभूदं सयमकज्जं ॥91॥

अर्थ: 

वह उन अनन्त अगुरुलघुकों द्वारा नित्य परिणमित है, गतिक्रिया-युक्तों को कारणभूत और स्वयं अकार्य है।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[अगुरुगलघुगेहिं सदा तेहिं अणंतेहिं परिणदं] सदा उन अनन्त अगुरुलघुकों द्वारा परिणमित है; प्रति-समय होने वाली षट्स्थान पतित हानि-वृद्धि रूप अनन्त अविभाग परिच्छेद से परिणमित जो अगुरुलघुक गुण हैं, उनसे स्वरूप-प्रतिष्ठत्व का निबंधन / कारण-भूत है । पर्यायार्थिक-नय से उत्पाद-व्यय-रूप परिणमित होने पर भी द्रव्यार्थिक-नय से [णिच्चं] नित्य है। [गतिकिरियाजुत्ताणं कारणभूदं] गतिक्रिया-युक्तों को कारण-भूत है । जैसे सिद्ध भगवान उदासीन होने पर भी सिद्ध गुणों के प्रति अनुराग-रूप से परिणमित भव्यों के लिए वे सिद्ध-गति में सहकारी कारण हैं; उसी प्रकार धर्म भी उदासीन होने पर भी स्वभाव से ही गति-रूप परिणत जीव-पुद्गलों को गति में सहकारी कारण होता है । [सयमकज्जं] स्वयं अकार्य है । जैसे सिद्ध अपने शुद्ध अस्तित्व से निष्पन्न होने के कारण अन्य किसी के द्वारा कृत नहीं हैं, अत: अकार्य हैं; उसी प्रकार धर्म भी अपने अस्तित्व से निष्पन्न होने के कारण अकार्य है, ऐसा अभिप्राय है ॥९१॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_83_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115780"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki