• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 97 - समय-व्याख्या

From जैनकोष



जीवा पुग्गलकाया सह सक्किरिया हवंति ण य सेसा । (97)

पुग्गलकरणा जीवा खंदा खलु कालकरणेहिं दु ॥105॥

अर्थ: 

बाह्य करण सहित जीव और पुद्गल सक्रिय हैं; शेष द्रव्य सक्रिय नहीं, निष्क्रिय हैं। जीव पुद्गल-करणवाले हैं और वास्तव में स्कन्ध काल-करणवाले हैं।

समय-व्याख्या: 

अत्र सक्रियनिष्क्रियत्वमुक्तम् ।

प्रदेशान्तरप्राप्तिहेतुः परिस्पन्दनरूपपर्यायः क्रिया । तत्र सक्रिया बहिरङ्गसाधनेनसहभूताः जीवाः, सक्रिया बहिरङ्गसाधनेन सहभूताः पुद्गलाः । निष्क्रियमाकाशं, निष्क्रियोधर्मः, निष्क्रियोऽधर्मः, निष्क्रियः कालः । जीवानां सक्रियत्वस्य बहिरङ्गसाधनं कर्मनोकर्मोपचयरूपाः पुद्गला इति ते पुद्गलकरणाः । तदभावान्निःक्रियत्वं सिद्धानाम् ।पुद्गलानां सक्रियत्वस्य बहिरङ्गसाधनं परिणामनिर्वर्तकः काल इति ते कालकरणाः । न चकर्मादीनामिव कालस्याभावः । ततो न सिद्धानामिव निष्क्रियत्वं पुद्गलानामिति ॥९७॥

समय-व्याख्या हिंदी : 

यहाँ (द्रव्यों का) सक्रिय-निष्क्रियपना कहा गया है ।

प्रदेशान्तर प्राप्ति का हेतु (अन्य प्रदेश की प्राप्ति का कारण) ऐसी जो परिस्पंद-रूप पर्याय, वह क्रिया है । वहाँ, बहिरंग साधन के साथ रहने वाले जीव सक्रिय हैं, बहिरंग साधन के साथ रहने वाले पुद्‍गल सक्रिय हैं । आकाश निष्क्रिय है, धर्म निष्क्रिय है, अधर्म निष्क्रिय है, काल निष्क्रिय है ।

जीवों को सक्रिय-पने का बहिरंग साधन कर्म-नोकर्म के संचय रूप पुद्‍गल है, इसलिये जीव पुद्‍गल-करण वाले हैं । उसके अभाव के कारण (पुद्‍गल-करण के अभाव के कारण) सिद्धों को निष्क्रिय-पना है (अर्थात सिद्धों को कर्म-नोकर्म के संचय-रूप पुद्‍गलों का अभाव होने से वे निष्क्रिय हैं ।) पुद्‍गलों को सक्रियपने का बहिरंग साधन १परिणाम-निष्पादक काल है, इसलिये पुद्‍गल काल-करण-वाले हैं ।

कर्मादिक की भाँति (अर्थात जिस प्रकार कर्म-नोकर्मरूप पुद्‍गलों का अभाव होता है उस प्रकार) काल का अभाव नहीं होता, इसलिये सिद्धों की भाँति (अर्थात जिस प्रकार सिद्धों को निष्क्रियपना होता है उस प्रकार) पुद्‍गलों को निष्क्रियपना नहीं होता ॥९७॥

१परिणाम-निष्पादक = परिणाम को उत्पन्न करने वाला, परिणाम उत्पन्न होने में जो निमित्तभूत (बहिरंग साधनभूत) हैं ऐसा ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

समय-व्याख्या अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_97_-_समय-व्याख्या&oldid=115811"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki