• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 98 - समय-व्याख्या

From जैनकोष



जे खलु इन्दियगेज्झा विसया जीवेहिं हुन्ति ते मुत्ता । (98)

सेसं हवदि अमुत्तं चित्तं उभयं समादियदि ॥106॥

अर्थ: 

जीवों द्वारा जो इन्द्रियों से ग्रहण करने योग्य विषय हैं, वे वास्तव में मूर्त हैं, शेष अमूर्त हैं; चित्त इन दोनों को ग्रहण करता है / जानता है।

समय-व्याख्या: 

मूर्तामूर्तलक्षणाख्यानमेतत् ।

इह हि जीवैः स्पर्शनरसनघ्राणचक्षुर्भिरिन्द्रियैस्तद्विषयभूताः स्पर्शरसगन्धवर्णस्वभावाअर्था गृह्यन्ते । श्रोत्रेन्द्रियेण तु त एव तद्विषयहेतुभूतशब्दाकारपरिणता गृह्यन्ते । तेकदाचित्स्थूलस्कन्धत्वमापन्नाः कदाचित्सूक्ष्मत्वमापन्नाः कदाचित्परमाणुत्वमापन्नाः इन्द्रिय-ग्रहणयोग्यतासद्भावाद् गृह्यमाणा अगृह्यमाणा वा मूर्ता इत्युच्यन्ते । शेषमितरत् समस्तमप्यर्थ-जातं स्पर्शरसगन्धवर्णाभावस्वभावमिन्द्रियग्रहणयोग्यताया अभावादमूर्तमित्युच्यते । चित्तग्रहण-योग्यतासद्भावभाग्भवति तदुभयमपि; चित्तं ह्यनियतविषयमप्राप्यकारि मतिश्रुतज्ञानसाधनीभूतं मूर्तममूर्तं च समाददातीति ॥९८॥

-इति चूलिका समाप्ता ।

समय-व्याख्या हिंदी : 

यह, मूर्त और अमूर्त के लक्षण का कथन है ।

इस लोक में जीवों द्वारा स्पर्शनेन्द्रिय, रसनेन्द्रिय, घ्राणेन्द्रिय और चक्षुरिन्द्रिय द्वारा उनके (-उन इंद्रियों के) विषय-भूत, स्पर्श-रस-गंध-वर्ण स्वभाव-वाले पदार्थ (स्पर्श, रस, गंध और वर्ण जिनका स्वभाव है ऐसे पदार्थ) ग्रहण होते हैं (-ज्ञात होते हैं), और श्रोत्रेन्द्रिय द्वारा वही पदार्थ उसके (श्रोत्रेन्द्रिय के) १विषयहेतुभूत शब्दाकार परिणमित होते हुए ग्रहण होते हैं । वे (वे पदार्थ), कदाचित स्थूल-स्कंध-पने को प्राप्त होते हुए, कदाचित सूक्ष्मत्व को (सूक्ष्म स्कंधपने को) प्राप्त होते हुए और कदाचित परमाणुपने को प्राप्त होते हुए इन्द्रियों द्वारा ग्रहण होते हों या न होते हों, इन्द्रियों द्वारा ग्रहण होने की योग्यता का (सदैव) सद्‍भाव होने से 'मूर्त' कहलाते हैं ।

स्पर्श-रस-गंध-वर्ण का अभाव जिसका स्वभाव है ऐसा शेष अन्य समस्त पदार्थ समूह इन्द्रियों द्वारा ग्रहण होने की योग्यता के अभाव के कारण 'अमूर्त' कहलाता है ।

वे दोनों (-पूर्वोक्त दोनों प्रकार के पदार्थ) चित्त द्वारा ग्रहण होने की योग्यता के सद्‍भाव वाले हैं, चित्त- जो की २अनियत विषयवाला, ३अप्राप्यकारी और मतिश्रुतज्ञान के साधनभूत (मतिज्ञान तथा श्रुतज्ञान में निमित्तभूत) है वह मूर्त तथा अमूर्त को ग्रहण करता है (-जानता है) ॥९८॥

इस प्रकार चूलिका समाप्त हुई ।

अब काल द्रव्य का व्याख्यान है ।

१विषयहेतुभूत = उन स्पर्श-रस-गंध-वर्ण स्वभाव-वाले पदार्थों को (अर्थात पुद्‍गलों को) श्रोत्रेन्द्रिय के विषय होने में हेतुभूत शब्दाकार परिणाम है, इस्लिये वे पदार्थ (पुद्‍गल) शब्दाकार परिणमित होते हुए श्रोत्रेन्द्रिय द्वारा ग्रहण होते हैं ।

२अनियत = अनिश्चित (जिस प्रकार पाँच इंद्रियों में से प्रत्येक इंद्रिय का विषय नियत है उस प्रकार मन का विषय नियत नहीं है, अनियत है)

३अप्राप्यकारी = ज्ञेय विषयों का स्पर्श किये बिना कार्य करने वाला या जानने वाला (मन और चक्षु अप्राप्यकारी है, चक्षु के अतिरिक्त चार इंद्रियां प्राप्यकारी हैं)

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

समय-व्याख्या अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_98_-_समय-व्याख्या&oldid=115813"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki