• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 121 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



आदा कम्ममलिमसो परिणामं लहदि कम्मसंजुत्तं । (121)

तत्तो सिलिसदि कम्मं तम्हा कम्मं तु परिणामो ॥131॥

अर्थ: 

कर्म से मलिन आत्मा कर्म संयुक्त परिणाम को प्राप्त करता है, उससे कर्म का बन्ध होता है; इसलिये ये परिणाम ही कर्म हैं ।

तात्पर्य-वृत्ति: 

अथ संसारस्य कारणं ज्ञानावरणादि द्रव्यकर्म तस्य तु कारणंमिथ्यात्वरागादिपरिणाम इत्यावेदयति --

आदा निर्दोषिपरमात्मा निश्चयेन शुद्धबुद्धैकस्वभावोऽपिव्यवहारेणानादिकर्मबन्धवशात् कम्ममलिमसो कर्ममलीमसो भवति । तथाभवन्सन् किं करोति । परिणामं लहदि परिणामं लभते । कथंभूतम् कथंभूतम् । कम्मसंजुत्तं कर्मरहितपरमात्मनो विसद्रशकर्मसंयुक्तं मिथ्यात्व-रागादिविभावपरिणामं । तत्तो सिलिसदि कम्मं ततः परिणामात् श्लिष्यति बध्नाति । किम् । कर्म । यदिपुनर्निर्मलविवेकज्योतिःपरिणामेन परिणमति तदा तु कर्म मुञ्चति । तम्हा कम्मं तु परिणामो तस्मात् कर्मतु परिणामः । यस्माद्रागादिपरिणामेन कर्म बध्नाति, तस्माद्रागादिविकल्परूपो भावकर्मस्थानीयःसरागपरिणाम एव कर्मकारणत्वादुपचारेण कर्मेति भण्यते । ततः स्थितं रागादिपरिणामः कर्मबन्ध-कारणमिति ॥१३१॥

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[आदा] निर्दोषी परमात्मा निश्चय से शुद्ध-बुद्ध एक स्वभावी होने पर भी व्यवहार से अनादि कर्म बंध के वश [कम्ममलिमसो] कर्म से मलिन है । कर्म से मलिन होने पर वह क्या करता है? [परिणामं लहदि] परिणाम को प्राप्त करता है । कैसे परिणाम को प्राप्त करता है? [कम्मसंजुत्तं] कर्म रहित परमात्मा से विपरीत कर्म सहित मिथ्यात्व रागादि विभाव परिणाम को प्राप्त करता है । [तत्तो सिलिसदि कम्मं] उस परिणाम से बँधते हैं । उस परिणाम से क्या बैंधते हैं? उससे कर्म बँधते हैं । और यदि निर्मल भेदज्ञान ज्योति रूप परिणाम से परिणमन करता है, तब कर्म छूट जाते हैं । क्योंकि रागादि परिणाम से कर्म बँधते हैं इसलिये रागादि विकल्प रूप भावकर्म के स्थानीय सराग परिणाम ही कर्म के कारण होने से उपचार से कर्म कहलाते हैं ।

इससे निश्चित हुआ कि रागादि परिणाम कर्म-बंध के कारण हैं ॥१३१॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तत्त्व-प्रदीपिका टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_121_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=134360"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki