• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 122 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



परिणामो सयमादा सा पुण किरिय त्ति होदि जीवमया । (122)

किरिया कम्म त्ति मदा तम्हा कम्मस्स ण दु कत्ता ॥132॥

अर्थ: 

परिणाम स्वयं आत्मा है और वह क्रिया-परिणाम जीवमय है, क्रिया कर्म मानी गई है; इसलिये कर्म (द्रव्यकर्म) का कर्ता आत्मा नहीं है ।

तात्पर्य-वृत्ति: 

अथात्मा निश्चयेन स्वकीयपरिणामस्यैव कर्ता, न च द्रव्यकर्मण इति प्रतिपादयति । अथवा द्वितीयपातनिका – शुद्धपारिणामिकपरमभावग्राहकेण शुद्धनयेन यथैवाकर्ता तथैवाशुद्धनयेनापिसांख्येन यदुक्तं तन्निषेधार्थमात्मनो बन्धमोक्षसिद्धयर्थं कथंचित्परिणामित्वं व्यवस्थापयतीति

पातनिकाद्वयं मनसि संप्रधार्य सूत्रमिदं निरूपयति --

परिणामो सयमादा परिणामः स्वयमात्मा, आत्म-परिणामस्तावदात्मैव । कस्मात् । परिणामपरिणामिनोस्तन्मयत्वात् । सा पुण किरिय त्ति होदि सा पुनःक्रियेति भवति, स च परिणामः क्रिया परिणतिरिति भवति । कथंभूता । जीवमया जीवेननिर्वृत्तत्वाज्जीवमयी । किरिया कम्म त्ति मदा जीवेन स्वतन्त्रेण स्वाधीनेन शुद्धाशुद्धोपादानकारणभूतेनप्राप्यत्वात्सा क्रिया कर्मेति मता संमता । कर्मशब्देनात्र यदेव चिद्रूपं जीवादभिन्नं भावकर्मसंज्ञंनिश्चयकर्म तदेव ग्राह्यम् । तस्यैव कर्ता जीवः । तम्हा कम्मस्स ण दु कत्ता तस्माद्द्रव्यकर्मणो न कर्तेति । अत्रैतदायाति --

यद्यपि कथंचित् परिणामित्वे सति जीवस्य कर्तृत्वं जातं तथापि निश्चयेन स्वकीय-परिणामानामेव कर्ता, पुद्गलकर्मणां व्यवहारेणेति । तत्र तु यदा शुद्धोपादानकारणरूपेण शुद्धोपयोगेन परिणमति तदा मोक्षं साधयति, अशुद्धोपादानकारणेन तु बन्धमिति । पुद्गलोऽपि जीववन्निश्चयेनस्वकीयपरिणामानामेव कर्ता, जीवपरिणामानां व्यवहारेणेति ॥१२२॥

एवं रागादिपरिणामाः कर्मबन्ध-कारणं, तेषामेव कर्ता जीव इतिकथनमुख्यतया गाथाद्वयेन तृतीयस्थलं गतम् ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[परिणामो सयमादा] परिणाम स्वयं आत्मा है, आत्मा का परिणाम आत्मा ही है । आत्मा का परिणाम आत्मा क्यों है? परिणाम और परिणामी (द्रव्य) के तन्मयता (उस रूपता) होने से आत्मा का परिणाम आत्मा है । [सा पुण किरिय त्ति होदि] और वह परिणाम क्रिया-परिणति है । वह क्रिया कैसी है? [जीवमया] जीव से रचित होने के कारण जीवमयी है । [किरिया कम्म त्ति मदा] स्वतंत्र स्वाधीन शुद्धाशुद्ध उपादान कारणभूत जीव द्वारा प्राप्य होने से वह क्रिया कर्म है-ऐसा स्वीकार किया गया है । कर्म शब्द से यहाँ जो चैतन्यरूप जीव से अभिन्न भावकर्म नामक निश्चय कर्म है, वही ग्रहण करना चाहिये । जीव उसका ही कर्ता है । [तम्हा कम्मस्स ण दु कत्ता] इसलिये द्रव्य कर्म का कर्ता नहीं है ।

यहाँ यह निश्चय हुआ - यद्यपि कथंचित् परिणामी होने से जीव का कर्तापन सिद्ध है, तथापि निश्चय से अपने परिणामों का ही कर्ता है, पुद्गल कर्मों का कर्ता व्यवहार से है । वहाँ जब शुद्ध उपादानकारण रूप शुद्धोपयोग से परिणत होता है, तब मोक्ष को सिद्ध करता है-प्राप्त करता है और जब अशुद्ध उपादानकारण रूप से परिणमित होता है, तब बंध को प्राप्त करता है । पुद्गल भी जीव के समान निश्चय से अपने परिणामों का ही कर्ता है व्यवहार से जीव परिणामों का कर्ता है ॥१३२॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तत्त्व-प्रदीपिका टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_122_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=134362"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki