• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 122 - तत्त्व-प्रदीपिका

From जैनकोष



परिणामो सयमादा सा पुण किरिय त्ति होदि जीवमया । (122)

किरिया कम्म त्ति मदा तम्हा कम्मस्स ण दु कत्ता ॥132॥

अर्थ: 

परिणाम स्वयं आत्मा है और वह क्रिया-परिणाम जीवमय है, क्रिया कर्म मानी गई है; इसलिये कर्म (द्रव्यकर्म) का कर्ता आत्मा नहीं है ।

तत्त्व-प्रदीपिका: 

अथ परमार्थादात्मनो द्रव्यकर्माकर्तुत्वमुद्योतयति -

आत्मपरिणामो हि तावत्स्वयमात्मैव, परिणामिन: परिणामस्वरूपकर्तृत्वेन परिणामादन-न्यत्वात्‌ । यश्च तस्य तथाविध: परिणाम: सा जीवमय्येव क्रिया, सर्वद्रव्याणां परिणामलक्ष-णक्रियाया आत्ममयत्वाभ्युपगमात्‌ । या च क्रिया सा पुनरात्मना स्वतंत्रेण प्राप्यत्वात्कर्म । ततस्तस्य परमार्थादात्मा आत्म-परिणामात्मकस्य भावकर्मण एव कर्ता, न तु पुद्‌गलपरिणामात्मकस्य द्रव्यकर्मण: ।

अथ द्रव्यकर्मण: क: कर्तेति चेत्‌ पुद्‌गलपरिणामो हि तावत्स्वयं पुद्‌गल एव, परिणामिन: परिणामस्वरूपकर्तृत्वेन परिणामादनन्यत्वात्‌ । यश्च तस्य तथाविध: परिणाम: सा पुद्‌गलमय्येव क्रिया, सर्वद्रव्याणां परिणामलक्षणक्रियाया आत्ममयत्वाभ्युपगमात्‌ ।

या च क्रिया सा पुन: पुद्‌गलेन स्वतंत्रेण प्राप्यत्वात्कर्म । ततस्तस्य परमार्थात्‌ पुद्‌गला-त्मा आत्मपरिणामात्मकस्य द्रव्यकर्मण एव कर्ता, न त्वात्मपरिणामात्मकस्य भावकर्मण: ।

तत आत्मात्मस्वरूपेण परिणमति न पुद्‌गलस्वरूपेण परिणमति ॥१२२॥

तत्त्व-प्रदीपिका हिंदी : 

प्रथम तो आत्मा का परिणाम वास्तव में स्वयं आत्मा ही है, क्योंकि परिणामी परिणाम के स्वरूप का कर्त्ता होने से परिणाम से अनन्य है; और जो उसका (आत्मा का) तथाविध परिणाम है वह जीवमयी ही क्रिया है, क्योंकि सर्व द्रव्यों की परिणाम-लक्षण-क्रिया आत्ममयता (निजमयता) से स्वीकार की गई है; और फिर, जो (जीवमयी) क्रिया है वह आत्मा के द्वारा स्वतंत्रतया प्राप्य होने से कर्म है । इसलिये परमार्थत: आत्मा अपने परिणाम-स्वरूप भावकर्म का ही कर्त्ता है; किन्तु पुद्‌गल-परिणाम-स्वरूप द्रव्यकर्म का नहीं ।

अब यहाँ ऐसा प्रश्न होता है कि ‘(जीव भावकर्म का ही कर्त्ता है तब फिर) द्रव्यकर्म का कर्त्ता कौन है?’

(इसका उत्तर इस प्रकार है :—) प्रथम तो पुद्‌गल का परिणाम वास्तव में स्वयं पुद्‌गल ही है, क्योंकि परिणामी परिणाम के स्वरूप का कर्त्ता होने से परिणाम से अनन्य है; और जो उसका (पुद्‌गल का) तथाविधि परिणाम है वह पुद्‌गलमयी ही क्रिया है, क्योंकि सर्व द्रव्यों की परिणाम-स्वरूप क्रिया निजमय होती है, ऐसा स्वीकार किया गया है; और फिर, जो (पुद्‌गलमयी) क्रिया है वह पुद्‌गल के द्वारा स्वतंत्रतया प्राप्य होने से कर्म है । इसलिये परमार्थत: पुद्‌गल अपने परिणाम-स्वरूप उस द्रव्यकर्म का ही कर्त्ता है, किन्तु आत्मा के परिणाम-स्वरूप भावकर्म का नहीं ।

इससे (ऐसा समझना चाहिये कि) आत्मा आत्म-स्वरूप परिणमित होता है, पुद्‌गल-स्वरूप परिणमित नहीं होता ॥१२२॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

तत्त्व-प्रदीपिका अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_122_-_तत्त्व-प्रदीपिका&oldid=134361"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki