• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 124 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



णाणं अट्ठवियप्पो कम्मं जीवेण जं समारद्धं । (124)

तमणेगविधं भणिदं फलं ति सोक्खं व दुक्खं वा ॥134॥

अर्थ: 

अर्थ विकल्प (स्व-पर पदार्थों का भिन्नतापूर्वक एक साथ अवभासन-जानना) ज्ञान है; जीव के द्वारा जो किया जा रहा है,वह कर्म है और वह अनेक प्रकार का है; तथा सुख-दुःख को कर्मफल कहा गया है ।

तात्पर्य-वृत्ति: 

अथज्ञानकर्मकर्मफ लरूपेण त्रिधा चेतनां विशेषेण विचारयति --

णाणं अट्ठवियप्पं ज्ञानं मत्यादिभेदेनाष्टविकल्पंभवति । अथवा पाठान्तरम् -- णाणं अट्ठवियप्पो ज्ञानमर्थविकल्पः । तथाहि -- अर्थः परमात्मादिपदार्थः,अनन्तज्ञानसुखादिरूपोऽहमिति रागाद्यास्रवास्तु मत्तो भिन्ना इति स्वपराकारावभासेनादर्श इवार्थ-परिच्छित्तिसमर्थो विकल्पः विकल्पलक्षणमुच्यते । स एव ज्ञानं ज्ञानचेतनेति । कम्मं जीवेण जं समारद्धं कर्म जीवेन यत्समारब्धम् । बुद्धिपूर्वकमनोवचनकायव्यापाररूपेण जीवेन यत्सम्यक्कर्तृमारब्धं तत्कर्म भण्यते । सैव कर्मचेतनेति । तमणेगविधं भणिदं तच्च कर्म शुभाशुभशुद्धोपयोगभेदेनानेकविधं त्रिविधंभणितम् । इदानीं फलचेतना कथ्यते -- फलंति सोक्खं व दुक्खं वा फलमिति सुखं वा दुःखं वा । विषयानुरागरूपं यदशुभोपयोगलक्षणं कर्म तस्य फलमाकुलत्वोत्पादकं नारकादिदुःखं, यच्च धर्मानु-रागरूपं शुभोपयोगलक्षणं कर्म तस्य फलं चक्रवर्त्यादिपञ्चेन्द्रियभोगानुभवरूपं, तच्चाशुद्धनिश्चयेन सुखमप्याकुलोत्पादकत्वात् शुद्धनिश्चयेन दुःखमेव । यच्च रागादिविकल्परहितशुद्धोपयोगपरिणतिरूपं कर्मतस्य फलमनाकुलत्वोत्पादकं परमानन्दैकरूपसुखामृतमिति । एवं ज्ञानकर्मकर्मफलचेतनास्वरूपं ज्ञात-व्यम् ॥१३४॥

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[णाणं अट्ठवियप्पं] ज्ञान मति आदि के भेद से आठ प्रकार का है । अथवा दूसरा पाठ [णाणं अट्ठवियप्पो] ज्ञान अर्थ विकल्प है । वह इसप्रकार- अर्थ अर्थात् परमात्मा आदि पदार्थ अनन्त ज्ञान-सुखादि रूप मैं हूँ, रागादि आस्रव भिन्न हैं- इसप्रकार निज और पर के स्वरूप की जानकारी रूप से,दर्पण के समान पदार्थों को जानने में समर्थ (ज्ञान) विकल्प है- यह विकल्प का लक्षण कहा गया है । वही ज्ञान ज्ञानचेतना है ।

[कम्मं जीवेण जं समारद्धं] जीव द्वारा जो किया जा रहा है, वह कर्म है । बुद्धिपूर्वक मन-वचन-काय के व्यापार (की क्रिया)? रूप से जीव द्वारा जो अच्छी तरह करने के लिये प्रारम्भ किया जाता है, वह कर्म कहलाता है । वही कर्मचेतना है । [तमणेगविधं भणिदं] और वह कर्म शुभोपयोग, अशुभोपयोग और शुद्धोपयोग के भेद से अनेक प्रकार का- तीन प्रकार का कहा गया है ।

अब, फल चेतना (कर्मफल चेतना) कहते हैं- [फलं ति सोक्खं व दुक्खं वा] फल सुख अथवा दुःख है । विषयानुराग रूप जो अशुभोपयोग लक्षण कर्म है, उसका फल आकुलता को उत्पन्न करनेवाला नारक आदि दुःख, और जो धर्मानुरागरूप शुभोपयोग लक्षण कर्म है, उसका फल चक्रवर्ती आदि पंचेन्द्रिय- भोगों के अनुभवरूप है और वह अशुद्ध निश्चय नय से सुख कहलाने पर भी आकुलता को उत्पन्न करनेवाला होने से शुद्ध निश्चय से दुःख ही है । और जो रागादि विकल्प रहित शुद्धोपयोग परिणतिरूप कर्म है, उसका फल अनाकुलता को उत्पन्न करनेवाला होने से उत्कृष्ट आनन्द एकरूप सुखामृत है ।

इसप्रकार ज्ञान चेतना, कर्म चेतना और कर्मफल चेतना का स्वरूप जानना चाहिये ॥१३४॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तत्त्व-प्रदीपिका टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_124_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=134366"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki