• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 124 - तत्त्व-प्रदीपिका

From जैनकोष



णाणं अट्ठवियप्पो कम्मं जीवेण जं समारद्धं । (124)

तमणेगविधं भणिदं फलं ति सोक्खं व दुक्खं वा ॥134॥

अर्थ: 

अर्थ विकल्प (स्व-पर पदार्थों का भिन्नतापूर्वक एक साथ अवभासन-जानना) ज्ञान है; जीव के द्वारा जो किया जा रहा है,वह कर्म है और वह अनेक प्रकार का है; तथा सुख-दुःख को कर्मफल कहा गया है ।

तत्त्व-प्रदीपिका: 

अथ ज्ञानकर्मकर्मफलस्वरूपमुप-वर्णयति -

अर्थविकल्पस्तावत्‌ ज्ञानम्‌ । तत्र क: खल्वर्थ:, स्वपरविभागेनावस्थितं विश्वं, विकल्प-स्तदाकारावभासनम्‌ ।

यस्तु मुकुन्दहृदयाभोग इव युगपदभासमानस्वपराकारोऽर्थविकल्पस्तद्‌ ज्ञानम्‌ ।

क्रियमाणमात्मना कर्म, क्रियमाण: खल्वात्मा प्रतिक्षणं तेन तेन भावेन भवताय: तद्‌भाव: स एव कर्मात्मना प्राप्यत्वात्‌ । तत्त्वेकविधमपि द्रव्यकर्मोपाधिसन्निधिसद्‌भावासद्भावाभ्या-मनेकविधम्‌ । तस्य कर्मणो यन्निष्पाद्यं सुखदु:खं तत्कर्मफलम्‌ । तत्र द्रव्यकर्मोपाधिसान्निध्यासद्भावात्कर्म तस्य फलमनाकुलत्वलक्षणं प्रकृतिभूतं सौख्यं, यत्तु द्रव्यकर्मोपाधिसान्निध्य-सद्भावात्कर्म तस्य फलं सौख्यलक्षणाभावाद्विकृतिभूतं दु:खम्‌ ।

एवं ज्ञानकर्मकर्मफलस्वरूपनिश्चय: ॥१२४॥

तत्त्व-प्रदीपिका हिंदी : 

प्रथम तो, अर्थविकल्प वह ज्ञान है । वहाँ, अर्थ क्या है ? स्व-पर के विभागपूर्वक अवस्थित विश्व वह अर्थ है । उसके आकारों का अवभासन वह विकल्प है । और दर्पण के निज विस्तार की भाँति (अर्थात् जैसे दर्पण के निज विस्तार में स्व और पर आकार एक ही साथ प्रकाशित होते हैं, उसी प्रकार) जिसमें एक ही साथ स्व-पराकार अवभासित होते हैं, ऐसा अर्थविकल्प वह ज्ञान है ।

जो आत्मा के द्वारा किया जाता है वह कर्म है । प्रतिक्षण उस-उस भाव से होता हुआ आत्मा के द्वारा वास्तव में किया जानेवाला जो उसका भाव है वही, आत्मा के द्वारा प्राप्य होने से कर्म है । और वह (कर्म) एक प्रकार का होने पर भी, द्रव्यकर्मरूप उपाधि की निकटता के सद्‌भाव और असद्‌भाव के कारण अनेक प्रकार का है ।

उस कर्म से उत्पन्न किया जानेवाला सुख-दुःख वह कर्मफल है । वहाँ, द्रव्यकर्मरूप उपाधि की निकटता के असद्भाव के कारण जो कर्म होता है, उसका फल अनाकुलत्वलक्षण प्रकृतिभूत सुख है; और द्रव्यकर्मरूप उपाधि की निकटता के सद्‌भाव के कारण जो कर्म होता है, उसका फल विकृति- (विकार) भूत दुःख है, क्योंकि वहाँ सुख के लक्षण का अभाव है ।

इस प्रकार ज्ञान, कर्म और कर्मफल का स्वरूप निश्‍चित हुआ ॥१२४॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

तत्त्व-प्रदीपिका अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_124_-_तत्त्व-प्रदीपिका&oldid=134365"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki