• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 154 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



तं सब्भावणिबद्धं दव्वसहावं तिहा समक्खादं । (154)

जाणदि जो सवियप्पं ण मुहदि सो अण्णदवियम्हि ॥166॥

अर्थ: 

[यः] जो जीव [तं] उस (पूर्वोक्त) [सद्‌भावनिबद्धं] अस्तित्व निष्पन्न, [त्रिधा समाख्यातं] तीन प्रकार से कथित, [सविकल्पं] भेदों वाले [द्रव्यस्वभावं] द्रव्यस्वभाव को [जानाति] जानता है, [सः] वह [अन्यद्रव्ये] अन्य द्रव्य में [न मुह्यति] मोह को प्राप्त नहीं होता ।

तात्पर्य-वृत्ति: 

अथ स्वरूपास्तित्वलक्षणं परमात्मद्रव्यं योऽसौ जानाति सपरद्रव्ये मोहं न करोतीति प्रकाशयति --

जाणदि जानाति । जो यः कर्ता । कम् । तं पूर्वोक्तं दव्वसहावं परमात्मद्रव्यस्वभावम् । किंविशिष्टम् । सब्भावणिबद्धं स्वभावः स्वरूपसत्ता तत्र निबद्धमाधीनं तन्मयं सद्भावनिबद्धम् । पुनरपि किंविशिष्टम् । तिहा समक्खादं त्रिधा समाख्यातं कथितम् । केवलज्ञानादयोगुणाः सिद्धत्वादिविशुद्धपर्यायास्तदुभयाधारभूतं परमात्मद्रव्यत्वमित्युक्तलक्षणत्रयात्मकं तथैव शुद्धोत्पादव्ययध्रौव्यत्रयात्मकं च यत्पूर्वोक्तं स्वरूपास्तित्वं तेन कृत्वा त्रिधा सम्यगाख्यातं कथितं प्रतिपादितम् । पुनरपि कथंभूतं आत्मस्वभावम् । सवियप्पं सविकल्पं पूर्वोक्तद्रव्यगुणपर्यायरूपेणसभेदम् । य इत्थंभूतमात्मस्वभावं जानाति, ण मुहदि सो अण्णदवियम्हि न मुह्यति सोऽन्यद्रव्ये, स तु भेदज्ञानी विशुद्धज्ञानदर्शनस्वभावमात्मतत्त्वं विहाय देहरागादिपरद्रव्ये मोहं न गच्छतीत्यर्थः ॥१६६॥

एवं नरनारकादिपर्यायैः सह परमात्मनो विशेषभेदकथनरूपेण प्रथमस्थले गाथात्रयं गतम् ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[जाणदि] - जानता है । [जो] - जो - कर्ता । जो किसे जानता है? [तं] - उस पहले कहे हुये [दव्वसहावं] - परमात्म-द्रव्य के स्वभाव को जानता है । वह परमात्म-द्रव्य किस विशेषता वाला है? [सब्भाववणिबद्धं] - स्वभाव अर्थात् स्वरूप-सत्ता उसमें निबद्ध - उसके आधीन - उसमें ही तन्मयरूप सद्भाव-निबद्ध है । वह और भी किस विशेषतावाला है? [तिहा समक्खादं] - वह तीन प्रकार से कहा गया है । केवलज्ञानादि गुण, सिद्धत्व आदि विशुद्ध पर्यायें, और उन दोनों के आधारभूत परमात्म-द्रव्यत्व - इस प्रकार कहे गये लक्षण वाले तीन स्वरूप, और वैसे ही शुद्ध उत्पाद-व्यय-धौव्य - तीन स्वरूप सहित जो पहले कहा हुआ स्वरूपास्तित्व; उसके द्वारा अच्छी तरह से आख्यात है - कहा गया है - प्रतिपादित किया गया है । और वह आत्मा का स्वभाव कैसा है? [सवियप्पं] - सविकल्प - पहले कहे गये द्रव्य-गुण-पर्याय रूप से भेद सहित है ।

जो इसप्रकार आत्मा के स्वभाव को जानता है, [ण मुहदि सो अण्णदवियम्हि] - वह अन्य द्रव्य में मोहित नहीं होता है; वह भेदज्ञानी विशुद्ध ज्ञान-दर्शन स्वभावी आत्म-तत्त्व को छोड़कर शरीर, रागादि परद्रव्य में मोह को प्राप्त नहीं होता है - ऐसा अर्थ है ॥१६६॥

इस प्रकार मनुष्य-नारक आदि पर्यायों के साथ परमात्मा के विशेष-भेद कथन रूप से पहले स्थल में तीन गाथायें पूर्ण हुईं ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तत्त्व-प्रदीपिका टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_154_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=134432"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki