• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:प्रवचनसार - गाथा 26 - तत्त्व-प्रदीपिका

From जैनकोष



सव्वगदो जिणवसहो सव्वे वि य तग्गया जगदि अट्ठा । (26)

णाणमयादो य जिणो विसयादो तस्स ते भणिदा ॥27॥

अर्थ: 

[जिनवृषभ:] जिनवर [सर्वगत:] सर्वगत हैं [च] और [जगति] जगत के [सर्वे अपि अर्था:] सर्व पदार्थ [तद्गता:] जिनवरगत (जिनवर में प्राप्त) हैं; [जिन: ज्ञानमयत्वात्] क्योंकि जिन ज्ञानमय हैं [च] और [ते] वे सब पदार्थ [विषयत्वात्] ज्ञान के विषय होने से [तस्य] जिन के विषय [भणिता:] कहे गये हैं ॥२६॥

तत्त्व-प्रदीपिका: 

अथात्मनोऽपि ज्ञानवत्‌ सर्वगतत्वं न्यायायातमभिनन्दति -

ज्ञानं हि त्रिसमयावच्छिन्नसर्वद्रव्यपर्यायरूपव्यवस्थितविश्वज्ञेयाकारानाक्रामत्‌ सर्वगतमुक्तं तथाभूतज्ञानमयीभूय व्यवस्थितत्वाद्भगवानपि सर्वगत एव । एवं सर्वगतज्ञानविषयात्वात्सर्वेऽर्था अपि सर्वगतज्ञानाव्यतिरिक्तस्य भगवतस्तस्य ते विषया इति भणितत्वात्तद्‌गता एव भवन्ति ।

तत्र निश्चयनयेनानाकुलत्वलक्षणसौख्यसंवेदनत्वाधिष्ठानत्वावच्छिन्नात्मप्रमाणज्ञान-स्वतत्त्वापरित्यागेन विश्वज्ञेयाकाराननुपगम्यावबुध्यमानोऽपि व्यवहारनयेन भगवान्‌ सर्वगत इति व्यपदिश्यते । तथा नैमित्तिकभूतज्ञेयाकारानात्मस्थानवलोक्य सर्वेऽर्थास्तद्‌गता इत्युप-चर्यन्ते, न चतेषां परमार्थतोऽन्योन्यगमनमस्ति, सर्वद्रव्याणां स्वरूपनिष्ठत्वात्‌ । अयं क्रमो ज्ञानेऽपि निश्चेय: ॥२६॥

तत्त्व-प्रदीपिका हिंदी : 

अब, ज्ञान की भाँति आत्मा का भी सर्वगतत्व न्यायसिद्ध है ऐसा कहते हैं :-

ज्ञान त्रिकाल के सर्व द्रव्य-पर्याय रूप प्रवर्तमान समस्त ज्ञेयाकारों को पहुँच जाने से (जानता होने से) सर्वगत कहा गया है; और ऐसे (सर्वगत) ज्ञानमय होकर रहने से भगवान भी सर्वगत ही हैं । इसप्रकार सर्व पदार्थ भी सर्वगत ज्ञान के विषय होने से, सर्वगत ज्ञान से अभिन्न उन भगवान के वे विषय हैं ऐसा (शास्त्र में) कहा है; इसलिये सर्व पदार्थ भगवान-गत ही ( भगवान में प्राप्त ही) हैं ।

वहाँ (ऐसा समझना कि) - निश्चयनय से अनाकुलता लक्षण सुख का जो संवेदन उस सुख-संवेदन के १अधिष्ठानता जितना ही आत्मा है और उस आत्मा के बराबर ही ज्ञान स्वतत्त्व है; उस निज-स्वरूप आत्म-प्रमाण ज्ञान को छोड़े बिना, समस्त २ज्ञेयाकारों के निकट गये बिना, भगवान (सर्व पदार्थों को) जानते हैं । निश्चयनय से ऐसा होने पर भी व्यवहारनय से यह कहा जाता है कि भगवान सर्वगत हैं । और ३नैमित्तिक-भूत ज्ञेयाकारों को आत्मस्थ (आत्मा में रहे हुए) देखकर ऐसा उपचार से कहा जाता है; कि 'सर्व पदार्थ आत्मगत (आत्मा में) हैं'; परन्तु परमार्थत: उनका एक दूसरे में गमन नहीं होता, क्योंकि सर्व द्रव्य स्वरूप-निष्ठ (अर्थात् अपने-अपने स्वरूप में निष्चल अवस्थित) हैं ।

यही क्रम ज्ञान में भी निश्चित करना चाहिये । (अर्थात् आत्मा और ज्ञेयों के सम्बन्ध में निश्चय-व्यवहार से कहा गया है, उसी प्रकार ज्ञान और ज्ञेयों के सम्बन्ध में भी समझना चाहिए) ॥२६॥

१अधिष्ठान = आधार, रहनेका स्थान (आत्मा सुख-संवेदन का आधार है । जितने में सुख का वेदन होता है उतना ही आत्मा है)

२ज्ञेयाकार = पर पदार्थों के द्रव्य-गुण-पर्याय जो कि ज्ञेय हैं । (यह ज्ञेयाकार परमार्थत: आत्मा से सर्वथा भिन्न है ।)

३नैमित्तिकभूत ज्ञेयाकार = ज्ञान में होनेवाले (ज्ञान की अवस्था-रूप) ज्ञेयाकार । (इन ज्ञेयाकारो को ज्ञानाकार भी कहा जाता है, क्योंकि ज्ञान इन ज्ञेयाकार-रूप परिणमित होते हैं । यह ज्ञेयाकार नैमित्तिक हैं और पर पदार्थों के द्रव्य-गुण-पर्याय उनके निमित्त हैं । इन ज्ञेयाकारों को आत्मा में देखकर 'समस्त पर पदार्थ आत्मा में हैं', इसप्रकार उपचार किया जाता है । यह बात ३१ वीं गाथा में दर्पण का दृष्टान्त देकर समझाई गई है ।)

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

तत्त्व-प्रदीपिका अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:प्रवचनसार_-_गाथा_26_-_तत्त्व-प्रदीपिका&oldid=134681"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 23 April 2024, at 13:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki