• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

जयंत

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

  1. कल्पातीत देवों का एक भेद–देखें स्वर्ग - 2.1
  2. इन देवों का लोक में अवस्थान–देखें स्वर्ग - 5.4
  3. एक ग्रह–देखें ग्रह ।
  4. एक यक्ष–देखें यक्ष ।
  5. जंबूद्वीप की वेदिका का पश्चिम द्वार–देखें लोक - 3.1
  6. विजयार्ध की दक्षिण व उत्तर श्रेणी के दो नगर–देखें विद्याधर ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

(1) जंबूद्वीप में पश्चिम विदेहक्षेत्र के गंधमालिनी देश की वीतशोका नगरी के राजा वैजयंत और उसकी रानी सर्वश्री का पुत्र । यह संजयंत का अनुज था । इसने पिता और भाई के साथ स्वयंभू तीर्थंकर से दीक्षा ले ली थी । पिता को केवलज्ञान होने पर उसकी वंदना के लिए आये धरणेंद्र को देखकर मुनि अवस्था में ही इसने धरणेंद्र होने का निदान किया जिससे मरकर यह धरणेंद्र हुआ । यह अपने भाई संजयंत के उपसर्गकारी विद्युद्दंष्ट्र को समुद्र में गिराना चाहता था किंतु आदित्याभ देव के समझाने से यह ऐसा नहीं कर सका था । महापुराण 19.109-115,131-143, हरिवंशपुराण - 27.5-9

(2) दुर्जय नामक वन से मुक्त एक गिरि । प्रद्युम्न को यहाँ ही विद्याधर वायु की पुत्री रति प्राप्त हुई थी । हरिवंशपुराण - 47.43

(3) एक अनुत्तर विमान । यह नव ग्रैवेयकों के ऊपर वर्तमान है । महापुराण 70.59, पद्मपुराण - 105.170-171 हरिवंशपुराण - 6.65,34.150

(4) तीर्थंकर मल्लिनाथ दारा दीक्षा के समय व्यवहृत यान । महापुराण 66.46-47

(5) आकाशस्फटिक मणि से बने समवसरण भूमि के तीसरे कोट में पश्चिमी द्वार के आठ नामों मे प्रथम नाम । हरिवंशपुराण - 57.59

(6) विजयार्ध की उत्तरश्रेणी का पंद्रहवाँ नगर । हरिवंशपुराण - 22.87

(7) जंबूद्वीप की जगती के चार द्वारों में एक द्वार । हरिवंशपुराण - 5.390

(8) इंद्र विद्याधर का पुत्र । इसने भयंकर युद्ध में श्रीमाली का वध किया था । पद्मपुराण - 12.224-242

(9) पुंडरीकिणी नगरी के राजा वज्रसेन और उसकी रानी श्रीकांता का पुत्र, वज्रनाभि का सहोदर । महापुराण 10.9-10

(10) जयकुमार का अनुज । इसने जयकुमार के साथ ही दीक्षा ली थी । महापुराण 47.280-283

(11) धातकीखंड के ऐरावत क्षेत्र में तिलकनगर के राजा अभयघोष और रानी स्वर्णतिलका का पुत्र । यह विजय का अनुज था । महापुराण 63.168-169


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=जयंत&oldid=131202"
Categories:
  • ज
  • पुराण-कोष
  • करणानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 January 2024, at 17:25.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki