• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

भानुकर्ण

From जैनकोष



रत्नश्रवा और रानी केकसी के तीन पुत्रों में दूसरा पुत्र । रावण इसका बड़ा भाई तथा चंद्रनखा छोटी बहिन और विभीषण छोटा भाई था । इसने अपने भाइयों के साथ एक लाख जप करके सर्वकामान्नदा आठ अक्षरों की विद्या आधे ही दिन में सिद्ध की थी । यह विद्या इसे मनचाहा अन्न देती जिससे इसे क्षुधा-संबंधी पीड़ा नहीं होती थी । इसे सर्वाहा, इतिसंवृद्धि, जृंभिणी, व्योमगामिनी और निद्राणी ये पांच विद्याएँ भी प्राप्त थी । इसने कुंभपुर नगर के राजा महोदर की सुरूपाक्षी रानी की पुत्री तडिन्माला प्राप्त की थी । इसने अनंतबल केवली के साथ तब तक आहार न करने की प्रतिज्ञा की थी जब तक कि वह अर्हंत, सिद्ध, साधु और जिनधर्म की शरण में रहकर प्रतिदिन प्रातःकाल अभिषेक पूर्वक जिनेंद्रदेव और साधुओं की पूजा नहीं कर लेगा । युद्ध में राम ने सूर्यास्त्र को नष्ट कर तथा नागास्त्र चलाकर इसे रथ रहित कर दिया था । राम के द्वारा नागपाश से बांधे जाने पर यह पृथिवी पर गिर गया था परंतु राम की आज्ञा पाकर भामंडल ने इसे रथ पर बैठा दिया था । अंत में रावण की मृत्यु के पश्चात् इसने विद्याधरों के वैभव को तृण के समान त्याग कर विधिपूर्वक निर्ग्रंथ दीक्षा ले ली थी । पश्चात् यह केवली होकर मुक्त हुआ । इसका अपर नाम कुंभकर्ण था । पद्मपुराण - 7.164-165, 222-225, 264-265, 333, 8. 142-143, 14.372-374, 62. 66-67, 70, 78-82-84, 80. 129-130


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=भानुकर्ण&oldid=127147"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • भ
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:15.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki