• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

लवणांकुश

From जैनकोष



राम और सीता का पुत्र । यह मदनांकुश के साथ युगल रूप में पुंडरीक नगर के राजा वज्रजंघ के यहाँ श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन जन्मा था । सिद्धार्थ क्षुल्लक ने इन्हें शस्त्र और शास्त्र विद्याएँ सिखाई थीं । विवाह योग्य होने पर राजा क्ज्रजंघ ने इन्हें शशिचूला आदि अपनी बत्तीस कन्याएँ दी थीं । इन दोनों भाइयों ने विवाह के पश्चात् दिग्विजय करके अनेक राजाओं को अपने अधीन किया था । नारद से राम और लक्ष्मण का परिचय ज्ञातकर तथा गर्भावस्था में उनके द्वारा सीता का त्याग किया जाना जानकर दोनों ने रामलक्ष्मण से घोर युद्ध किया था । राम और लक्ष्मण इन्हें परास्त नहीं कर सके वे । इस युद्ध में राम ने लवणांकुश का तथा लक्ष्मण ने मदनांकुश का सामना किया था । ये दोनों कुमार राम और लक्ष्मण का परिचय ज्ञात कर चुके थे । अत: ये दोनों तो राम-लक्ष्मण को चोट पहुँचाये बिना युद्ध करते रहे जबकि राम और लक्ष्मण ने इन कुमारों को शत्रु समझकर युद्ध किया था । लक्ष्मण ने तो चक्र भी चलाया था । अंत में सिद्धार्थ क्षुल्लक ने इन दोनों कुमारों का राम और लक्ष्मण को परिचय देते हुए जैसे ही उन्हें सीता का पुत्र बताया कि राम और लक्ष्मण ने अपने-अपने शस्त्र फेंक दिये और दोनों सहर्ष इन कुमारों से जा मिले थे । संसार से विरक्त होने पर राम ने इसी के पुत्र अनंगलवण को राज्य सौंपा था । महापुराण 100.16-47, 69, 101. 1-2, 67, 102.31-45, 169-170, 183, 103. 16, 29-30, 43-48, 119.1-2, 123.82 देखें मदनांकुश


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=लवणांकुश&oldid=128330"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • ल
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:21.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki