• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1563

From जैनकोष



तन्नाहं यन्मना किंचित्प्रज्ञापयितुमिष्यते।

योऽहं न स परग्राह्यस्तन्मुधा बोधनोद्यम:।।1563।।

ज्ञानी पुरुष और भी विचार करते हैं कि जो कुछ मैं परपदार्थों को जानना चाहता हूँ, सो ऐसा वह आत्मा नहीं हूँ और जैसा मैं हूँ वैसा दूसरे पुरुष मुझे ग्रहण नहीं कर सकते। इस कारण किसी को कुछ भी समझाने का उद्यम करना व्यर्थ है। ज्ञानीपुरुष अपने आपकी साधना में अपनी धुन बनाये रहते हैं। जो पुरुष अति अज्ञान अंधकार में डूबे हैं, मोही हैं उनको समझाने की चेष्टा ज्ञानी पुरुष नहीं करते। इसका कारण यह है कि उस चेष्टा में न वहाँ भलाई है और न खुद की भलाई है। फिर प्रश्न हो सकता है―तो फिर अज्ञानियों का उद्धार कैसे हो? तो कोई योगी अज्ञानियों के उद्धार का ठेका लेकर नहीं उतरा है, वह तो अपने आपके परिणामों को निर्मल रखने की धुनि बनाये है। और इस धुनि के बीच यदि किसी अज्ञानी पुरुष में जो कि मंद कषाय वाला हो, उसमें उपदेश का कुछ असर पहुँच सकता है तो वह लाभ ले ही लेता है। ज्ञानीपुरुष अज्ञानियों को देखकर, खोज-खोजकर उन्हें समझाते फिरें इसके लिए उन्होंने अपना भेष यों बना नहीं लिया है। यदि वे ऐसा करते फिरें तो उनका यह भेष धारण करना व्यर्थ है। साधुजन तो अपने आत्मा की साधना के लिए ही दीक्षा धारण करते हैं, पर के उपकार के लिए रंच भी ध्यान नहीं रखते। पर कषायें उनके भी हैं, करुणाबुद्धि उनके भी है इस कारण पर का उपकार होता रहता है। पर कोई दीक्षा लेते समय ऐसी बुद्धि बनाये, ऐसा लक्ष्य रखे कि मुझे तो अज्ञानियों का उपकार करनाहै तो उसने दीक्षा ही नहीं ली। आत्मा की साधना करने का नाम है दीक्षा। उसी को कहते हैं साधु। तो जो ज्ञानी पुरुष हैं वे अज्ञानियों में नहीं रमते, न उनसे वचनव्यवहार करते हैं। इसके लिए हम श्लोक में बहुत महत्त्वपूर्ण कारण बता रहे हैं कि बात यह है कि जो कुछ मैं पर को जानना चाहता हूँ, पर को जानना चाहता हूँ ऐसा तो वह आत्मा मैं नहीं हूँ और जो मैं आत्मा हूँसो पर के द्वारा ग्रहण में नहीं आ सकता। इस कारण उनको बोधने का उद्यम करना व्यर्थ है, ऐसा जानकर पर के बोधन के विकल्प से दूर रहते हैं और अपना अधिक समय आत्मा के संबोधनमें व्यतीत करते हैं।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1563&oldid=83488"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki