• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1834

From जैनकोष



अतस्तत्वार्थश्रद्धामे श्रेयसी स्वार्थसिद्धये ।

अर्हद्देवपदद्वंद्वे भक्तिश्चात्यंतनिश्चला ।।1834।।

पुण्यफल निरखकर प्रभुभक्ति आदि पुण्याचारों के संकल्प का निर्णय―इस कारण जब कि स्वर्गलोक में देवों के चारित्र की योग्यता नहीं है, केवल सम्यक्त्व की ही योग्यता है तब मेरा तो अपने आत्मा के प्रयोजन की सिद्धि के लिए तत्वार्थ की श्रद्धा बनी रहे, यही कल्याणकारिणी है । मेरे सात तत्व का श्रद्धान रहे, अरहंत देव के चरणों में मेरी निश्चल भक्ति रहे, वीतराग सर्वज्ञ देव की जिन्होंने शरण गहा उन्होंने एक सत्य शरण पाया, और जो स्त्री पुत्र मित्र और ये प्रजा के लोग मोही जन इनकी जिन्होंने शरण गहा वे अपने आपको बरबाद गया समझें । प्रभु वीतराग सर्वज्ञ देव के निकट मेरा हृदय सदा बसा रहे । अरहंत देव के चरण कमलों में मेरी अत्यंत निश्चल भीड़ रहे । सौधर्म इंद्र करता भी अरहंत भक्ति बहुत-बहुत है । तीर्थंकरों के कल्याणक की भक्ति करने से उसे कितना मौज मिलता है, जहाँ दो सागर की आयु होती है । तो दो सागर की आयु के बीच हजारों तीर्थंकरों के कल्याणक मना लेता है । एक सागर में हजारों कोटपूर्व समाये हुए है और एक तीर्थंकर की आयु अधिक से अधिक कोट पूर्व तक ही हो सकती है । विदेह क्षेत्र में तीर्थंकरों की परंपरा सदा चला करती है । तो सभी तीर्थंकरों का कल्याणक वह सौधर्म इंद्र मनाता है । तो सौधर्म इंद्र चिंतन कर रहा है कि अरहंत देव के चरण-कमलों में मेरी भक्ति अत्यंत निश्चल बनी रहे ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1834&oldid=83763"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki