• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 2062

From जैनकोष



असावनंतप्रथितप्रभाव: स्वभावतो यद्यपि यंत्रनाथ: ।

नियुज्यमान: स पुन: समाधौ करोति विश्वं चरणाग्रलीनम् ।।2062।।

अनंतप्रभावी आत्मा का समाधि में यत्न―यह आत्मा स्वभाव से ही अनंत प्रभाव वाला है―एक तो यह अमूर्त और दूसरे ज्ञानस्वरूप । इसमें इतना प्रभाव है जो कि आत्मा में स्वभाव से ही पड़ा हुआ है । फिर कोई समाधि में अपने उपयोग से चलित न होता हो तो वह प्रभाव कितने गुणित हो जाता है? इतना अधिक हो जाता है कि वह समस्त जगत को अपने चरणों के अग्रभाग में लीन कर लेता है । अब देखिये ना, वीतराग सर्वज्ञदेव को, क्या है उनके पास? लोकदृष्टि से तो लोग कहेंगे कि क्या' है उनके पास, जो था सो भी खो दिया । घर छोड़ दिया, वैभव छोड़ दिया, और रागादिक विभाव भी आते थे उनको भी छोड़ दिया । सो पहिले तो भरे पूरे थे, अब तो वे एकदम सूने रह गये । लेकिन उस सूनेपन में कितनी महिमा बसी है? रागादिक नहीं रहे, सर्व विविक्त हो गये, उसका प्रभाव इतना बढ़ गया कि लो यह जगत स्वयं खिंचा हुआ फिरता है । जीवलोक समवशरण में पहुंचता है, दर्शनों को उत्सुक रहता है और उपदेशों का अभिलाषी रहेगा समवशरण में । तो वह सब प्रताप किसका है? वह उस समाधि में लगा सो उसका फल पाया । यह रूपातीत ध्यान का वर्णन करने के पहिले कुछ और श्लोकों में उसकी प्रस्तावना में कह रहे हैं कि ध्यान में इतना प्रभाव होता है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_2062&oldid=83843"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki