• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 2159

From जैनकोष



तदार्हत्त्वं परिप्राप्य स देव: सर्वग: शिव: ।

जायतेऽखिलकमौघजरामरणवर्जित: ।।2159।।

प्रभु की अर्हता―तब वे सर्वगत और शिव ऐसे भगवान अरहंत अवस्था को प्राप्त कर के संपूर्ण कर्मों के समूह और जन्म जरा मरण से रहित हो जाते हैं । अरहंतपना पाकर ये सिद्धपरमेष्ठी हो जाते हैं । गुणस्थान में क्या है? गुणों का विकास है । चौथे गुणस्थान में सम्यक्त्व का विकास हुआ है और यहाँ से समझिये कि उसका मोक्षमार्ग शुरू हो गया । सच्चा ज्ञान हो जाय तो फिर घबड़ाहट नहीं रहती । चाहे घर गृहस्थी में रहकर किस ही प्रकार की परिस्थितियाँ आयें पर ज्ञानबल के प्रसाद से उसे रंच भी आकुलता नहीं होती । सारी बातें सहनी तो खुद को ही पड़ेगी, दूसरे लोग तो दूसरों के दुःख को देखकर हँसेंगे, कोई किसी दूसरे के दुख को मिटा न देगा । आये कोई घटना दुःख की तो उसको अपने ही दिल में ही रखकर सहन कर लीजिए । उस समय यह ख्याल रखिये कि आया है यह दुःख का अवसर तो इस समय हमारी कोई मदद न कर देगा, इस प्रकार का विवेक रहेगा तो एक समय वह आयगा कि वे सारे दुःख मिट जायेंगे । यदि दुःख के समग्र में भी विवेक सही बनाये रहे तो वे सारे दुःख भी हँस-खेलकर समतापूर्वक सहन कर लिए जाते हैं । तो सम्यक्त्व की प्राप्ति हुई चतुर्थ गुणस्थान में, उसके बाद फिर कषायों पर विजय होती है, चारित्र में विकास होता है, समस्त कषायें नष्ट हो जाती हैं । 12वें गुणस्थान में पहुंचने पर अरहंत भगवान हो जाते हैं, सो वे रहते हैं जब तक उनकी आयु है । आयु समाप्त होने पर सब कर्म एक साथ नष्ट होते हैं, शरीर रहित सिद्ध परमेष्ठी हो जाते हैं ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_2159&oldid=83945"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki