• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 2175

From जैनकोष



विलयं वीतरागस्य पुनर्यांति त्रयोदश ।

चरमे समये सद्य: पर्यंते या व्यवस्थिता: ।।2175।।

अयोगकेवली के अंतसमय में अवशिष्ट समस्त प्रकृतियों का विनाश―फिर उस अयोग-केवली भगवान के अंतिम समय में शेष बची हुई तेरह प्रकृतियों का विलय हो जाता है । देखिये सब ही अरहंतों के तेरह प्रकृतियां अंत में नहीं रहतीं । किसी के बारह शेष होती हैं, किसी के तेरह । तीर्थंकर प्रकृति के उदय वाले जो तीर्थंकर हैं उनके तीर्थ प्रकृति होने से तेरह प्रकृतियां कही जाती हैं, जो तीर्थंकर तो नहीं हैं किंतु उत्कृष्ट मुनिराज होकर जिन्होंने कर्मों का विनाश किया है उनके बारह प्रकृतियों की सत्ता होती है । जिनके बारह प्रकृतियां हैं उनके बारह का विनाश होता है, जिनके तेरह प्रकृतियां हैं उनके तेरह का विनाश होता है । इस प्रकार वे समस्त कर्मों से रहित हो जाते हैं और उस ही क्षण उनका शरीर कपूर की तरह उड़ जाता है और वे इस संसार से अनंतकाल के लिए विदा हो जाते हैं । उस समय विदाई देने के लिए देव देवेंद्र आते हैं मोक्ष कल्याणक मनाने के लिए । यहाँ भी कोई किसी अच्छे देश जा रहा हो, जहाँ कि सुख साधन और उत्कर्ष बहुत हो सकते हों तो ऐसे देश में भेजने के लिए विदाई के समय यहाँ कितने लोग उपस्थित होते हैं और कितना ठाठ से भेजते हैं । फिर भला बतावो―जो पुरुष इन सांसारिक विपदाओं से सदा के लिए हटकर आनंदमय मोक्ष अवस्था में जा रहा हो और वह हम आपके बीच बहुत बड़े परिचय में था गृहस्थावस्था में, मुनि अवस्था में, अरहंत अवस्था में, जिनके चरण रज को मस्तक पर चढ़ाकर हम अपना अहोभाग्य समझते थे, भला ऐसे प्रभु का मोक्ष कल्याणक मनाने के लिए कितने ठाठ और उत्साह मनाये जाते होंगे?


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_2175&oldid=83963"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki