• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 489

From जैनकोष



सौख्यार्थे दु:खसंतानं मंगलार्थेऽप्यमंगलम्​ ।जीवितार्थे ध्रुवं मृत्युं कृता हिंसा प्रयच्छति ॥489॥

हिंसा से नीचता की प्राप्ति ― सुख के लिए की हुर्इ हिंसा दु:ख की संतान ही बन जाती है । हिंसा तो कर रहे हैं सुख के लिए पर वह दु:ख की परंपरा बनता है । मंगल के लिए की हुई हिंसा कुमंगल किया करती है । जिन पुरुषों का जीवन हिंसामय है उनका ही तो लोग नीच कुल कहते हैं । और उससे फिर यह बात बनी कि जिस बिरादरी में हिंसा की प्रचुरता है, जिनकी रूढ़ि मजबूत हो गयी, यह किसी अमुक बिरादरी के हैं, अमुक तो इनमें बड़ा पवित्र है, न हिंसा करता, न शराब आदिक का पान करता तो यह लीन हो जाना चाहिए ना । तो अव्यवस्था के भय से वह लीन नहीं किया जाता । क्योंकि, समूह की दृष्टि रखी गयी है । यद्यपि वह व्यक्तिगत अच्छा है । और अपने लाभ के लिए है लेकिन परंपरा में हिंसक, चांडाल आदिक कुल का कोई व्यक्ति पवित्र भी हो तब भी एक अव्यवस्था न बने, इसलिए वह लीन नहीं किया जाता है । तो नीचता हिंसा से स्पष्ट है । जहाँ हिंसा की प्रचुरता है वहाँ नीचता मानी गई है ।

अहिंसा ही सुखशांति का उपाय ― जीने के लिए लोग बलि करते हैं, हिंसा करते हैं, किंतु यह हिंसा मृत्यु को उत्पन्न करती है । चाहते तो यह कि मेरा जीवन बढ़ जायेगा । इस हिंसा से पर वह हिंसा ही इसे मृत्यु की ओर ले जाती है । ये सब बातें निश्चय से समझना । हिंसा जीव के अनर्थ के लिए है, अत: हिंसा से हटकर क्षमा आदिक गुणों से अपने को सुसज्जित करना चाहिए । देखो क्षमा, शांति गंभीरता इनमें उपयोग रहेगा तो उसमें बुद्धि विवेक तेज निराकुलता ये सब वृद्धि को प्राप्त होंगे । और इन गुणों की बात आये तो अपनी अशांति भी दूर हो जाती है । अपने को शांत और सुखी रखना हो तो इसके लिए भी कर्तव्य है कि हिंसा आदिक अवगुणों से बचें और दया क्षमा आदिक रूप अपनी प्रकृति बनायें ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_489&oldid=84184"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:34.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki