• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 863

From जैनकोष



आशैव मदिराऽक्षाणामाशैव विषमंजरी।

आशा मूलानि दु:खानि प्रभवंतीह देहिनाम्।।

आशा की सकलदु:खमूलता- संसारी जीवों की आशा ही इन इंद्रियों को उन्मत्त करने वाली मदिरा है और आशा ही विष को बढ़ाने वाली मंजरी है। जितने भी जिसे क्लेश होते हैं वे सब आशा से होते हैं। जीव तो स्वभाव से ज्ञानानंदस्वरूप है किंतु अपने स्वभाव का दृढ़ परिचय न होने से स्वभाव में विश्राम तो नहीं हो पाता और आराम विश्राम की ही इसकी प्रकृति है। कहीं न कहीं यह रमण करना चाहता है। सो अपना धाम तो इसे मिला नहीं तब बाह्य में परवस्तुवों की ओर जाता है, आशा करता है। तो परवस्तु की आशा ही इसकी इंद्रिय को उन्मत्त करने वाली है। इन इंद्रियों को जितना प्राप्त विषय बरबाद नहीं करते जितना कि अप्राप्त विषयों की आशा बरबाद करती है। इस जीव में न तो परपदार्थों के भोगने की क्षमता है और न परपदार्थों के त्यागने की क्षमता है। प्राप्त समागम से जीव उतना बरबाद नहीं होता बल्कि कभी कभी तो पछतावा करता और अपने सत्यपथ पर ले जाता है लेकिन अप्राप्त विषयों की जो आशा लगी रहती है जीवों को वह प्रमत्त करने वाली मदिरा है। आशा ही विष को बढ़ाने वाली मंजरी है। संसार के सारे क्लेश आशा के आधार पर है। सभी क्लेशों का विचार कर लीजिए, सभी के क्लेशों के कारणभूत यह आशा है। आशा न हो तो क्लेशों का यहाँ नाम ही न रहेगा। ऐसा जानकर आशा का प्रतिषेध करे जिससे परिग्रह के सही मायने में त्यागी बनें। और, परिग्रह के त्याग से फिर आत्मध्यान की पात्रता जगे, आत्मा का ध्यान बन सके। लोक में आत्मध्यान ही शरण है, ऐसे शरणभूत अंतस्तत्त्व को पाने के लिए हम आप सबको परिग्रह त्याग के संकल्प की भावना आवश्यक है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_863&oldid=84470"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:34.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki