• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 937

From जैनकोष



चेन्मामुद्दिश्य भ्रश्यंति शीलशैलात्तपस्विन:।

अमी अतोऽत्र मज्जन्म परक्लेशाय केवलम्।।937।।

क्रोधापहार के यत्न में ज्ञानी का चिंतन― ज्ञानी संत ऐसा भी विचार करते हैं कि यदि मैं क्रोध करूँ तो मुझे निरखकर अन्य-अन्य तपस्वी मुनि भी अपने शील शांत स्वभाव से च्युत हो जायेंगे तब फिर मेरा जन्म दूसरों के अपकार के लिए हुआ, धर्म की अप्रभावना के लिए हुआ। इस कारण मुझे क्रोध करना किसी भी प्रकार उचित नहीं है। जो पुरुष जैन कुल में उत्पन्न हुए और समाज में बड़े माने जाते हैं, समाज के लोग भी महान समझकर जिसके हुक्म में भी रहना चाहते हैं ऐसे वे समाज के बड़े प्रमुख यदि धर्म के विरुद्ध चलते हैं या धर्मकार्य में अपना कुछ भी सहयोग नहीं देते, उन पुरुषों के द्वारा धर्म की अप्रभावना है और लोगों का कल्याण भी हो रहा है, क्योंकि साधारणजन तो उस बड़े पुरुष की चर्या निरखकर अनुकरण करेंगे और जिन नगरों में समाज के प्रमुख धनिक विद्वान धर्ममार्ग में चलते हैं वे धर्म में अपने लिए भी प्रभावना करते हैं और लोगों का उपकार भी करते हैं। तो यहाँ मुनिराज विचार कर रहे कि यदि मैं क्रोध करूँ तो मुझे देखकर और-और तपस्वीजन अपने शुद्ध स्वभाव से भ्रष्ट हो जायेंगे, तो मैंने कितना अनर्थ किया, कितना हमने उन संतों का अपकार किया। उसका जन्म व्यर्थ है जो दूसरों के अपकार के लिए अथवा क्लेश के लिए बने।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_937&oldid=84551"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:34.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki