• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 939

From जैनकोष



मदीयमपि चेच्चेत: क्रोधाद्यैर्विप्रलुप्यते।

अज्ञातज्ञाततत्त्वानां को विशेषस्तदा भवेत्।।939।।

क्रोधविजय में ही ज्ञाततत्त्वों की विशेषता का पोषण― ज्ञानी पुरुष विचार करते हैं कि मैं मुनि हूँ, तत्त्वज्ञानी हूँ, यदि कोई क्रोधादिक करके मेरा भी चित्त बिगड़ जायगा तो फिर अज्ञानी में और तत्त्वज्ञानी में भेद ही क्या रहा? मैं भी अज्ञानी के समान हुआ, मैं भी मूढ़ बन गया। जो बुद्धिमान पुरुष होते हैं वे हठी धूर्त पुरुषों के मुँह नहीं लगते, उनको जवाब ही दिया जाय ऐसी परिणति बुद्धिमान के नहीं होती। जान गए शठ है यह, हठी है यह, यह अपनी बुद्धि तो रखता नहीं, इसमें कुछ विवेक ही नहीं है। तो जो कह रहा है उसका क्या मुकाबला करना। यों उपेक्षा कर देता है। यदि मैं भी उनके ही समान उनको दुर्वचन बोलने लगा, क्रोध करने लगा तो मैं भी अज्ञानी ही हुआ, ऐसा विचारकर ज्ञानी संतपुरुष क्रोधादिक रूप से नहीं परिणमते। और, फिर एक विशेष बात यह है कि यह जगत दु:खमयी है। यहाँ राग आग की बड़ी दाह हो रही है जन्ममरण करके जीव बड़ी विपत्ति में पड़ रहा है। ऐसी विपत्ति की स्थिति में तो विपदा से बच निकल जाने का उपाय करना चाहिये या अन्य-अन्य बात करना चाहिए। जो पुरुष किसी विपदा में होता है वह दूसरे का कुछ बुरा करने की बात तो भूल जाता है और खुद को विपदा से बचा लेने के प्रयत्न में लगता है। तो मैं यहाँ किसी दूसरे के प्रति क्या क्रोध करूँ, क्या परिणाम बिगाडूँ। मैं स्वयं मोह राग द्वेष आदिक विकारों से दु:खी हूँ, जन्म मरण के चक्र लगाने से विपन्न हूँ, उसे अपनी विपदा मिटाना है तो विपदा मिटाने का उसका परिणाम रहता है, दूसरे जीवों को बैरी नहीं मानता, न उन पर क्रोध करता है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_939&oldid=84553"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:34.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki