• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:भावपाहुड - गाथा 8

From जैनकोष



भीसणणरयगईए तिरियगईए कुदेव मणुगइए ।

पत्तोसि तिव्वदुक्खं भावहि जिणभावणा जीव ।।8।।

(13) चतुर्गतिदुःख का स्मरण करा कर जिनभावना भाने का उपदेश―हे आत्मन् ! अब तक शुद्ध आत्मा की पहिचान बिना भीषण भयकारी नरकगति, तिर्यंचगति, कुदेव, कुमनुष्यगति में जन्म ले लेकर तीव्र दुःख पाये । नरकगति तो कुगति है ही, पूरी तिर्यंचगति भी दुर्गति ही है । देवगति में कुछ विवेकी देव होते, सम्यग्दृष्टि देव होते । तो ज्ञानी देव का भव नहीं पाया इस जीव ने । पाया होता तो यह भी कुछ ही भव पाकर मोक्ष चला जाता, इसलिए कुदेव की बात कही है । यहाँ के कुदेवों में तीव्र दुःख पाये । इसी तरह कुमानुष । भले मानुष होना, सम्यग्दृष्टि होना, भाव तपस्वी होना, ऐसे भव नहीं पाये । खोटे मनुष्य ही बने । जो अज्ञानी जीव हैं वे सब खोटे ही तो हैं । तो ऐसी दुर्गतियों में तीव्र दुःख प्राप्त किया है । उन दुःखों से छूटना है तो इस शुद्ध आत्मतत्त्व की भावना भावो, इससे ही संसार मिटेगा । आत्मा के स्वरूप को देखो तो यह संसाररहित है । यह जीव संसार से अलग नहीं है । अभी संसारभाव का आक्रमण चल रहा है, मगर स्वरूप संसाररहित है । यदि आत्मा का स्वरूप ही संसारी हो जाये तो कभी मुक्त नहीं हो सकती । तो ऐसे निःसंसार ज्ञानस्वरूप आत्मतत्त्व की उपासना में यह माहात्म्य है कि इसका संसार टलेगा । यह ही है आत्मतत्त्व की भावना और आत्मतत्त्व की भावना में अपनी सही पहुंच रहे, उसके लिए जब-जब आत्ममग्नता न हो तो परमात्मस्वरूप का स्मरण करो, भक्ति करो और-और प्रकार से भी ध्यान तपश्चरण करो, मगर प्रतीति आत्मतत्त्व की रहे कि मैं तो केवल ज्ञानानंद स्वभावमात्र परम पदार्थ हूँ । तो संसारसंकटों से छुटकारा पाने के लिए हे भव्य जीव ! तू शुद्ध अंतस्तत्त्व की भावना कर ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:भावपाहुड_-_गाथा_8&oldid=81999"
Categories:
  • भावपाहुड
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki