• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:मोक्षशास्त्र - सूत्र 4-24

From जैनकोष



ब्रह्मलोकालया लौकांतिका ।। 4-24 ।।

लौकांतिकों के निवास का परिचय―इस सूत्र में लौकांतिक देवों का निवास बताया गया है । लौकांतिक देव ब्रह्मलोक आलय वाले होते हैं । अर्थात् इनका निवास ब्रह्मलोक में है । इस सूत्र में दो पद हैं । प्रथम पद का अर्थ है कि ब्रह्मलोक ही है आलय जिसका वे ब्रह्मलोकालय कहलाते हैं । द्वितीय पद का अर्थ है लौकांतिक देव । यहाँ यह बात जानना चाहिये कि ब्रह्मलोक 5वें स्वर्ग को कहते हैं, किंतु ये वैमानिक देव 5वें स्वर्ग में सब जगह नहीं है । 5वें स्वर्ग के अंत में चार दिशाओं में व चार विदिशाओं में ये रहते हैं । वह भी ब्रह्मलोक ही कहलाता है, लेकिन ब्रह्मलोक का आखिरी भाग है । यह कैसे जाना कि ये लौकांतिक देव ब्रह्मलोक के आखिरी भाग में रहते हैं । यह जाना है लोकांत शब्द को सुनकर । लौकांतिक का अर्थ है । लोक के अंत में होने वाले देव । ब्रह्मलोक के अंत को लोकांत कहते हैं और लोकांत में जो देव होते हैं उन्हें लौकांतिक देव कहते है । इस प्रकार यह सिद्ध हुआ कि लौकांतिक देव ब्रह्मलोक में सब जगह नहीं रहते, किंतु ब्रह्मलोक के अंत भाग में रहते हैं ।

लौकांतिक देवों की विशेषता―लौकांतिक का दूसरा अर्थ है लोक याने संसार । उसका अंत ही जिनका प्रयोजन है वे लौकांतिक देव हैं । ये लौकांतिक देव एक भवावतारी होते हैं । वहाँ से चलकर मनुष्य होकर उस ही मनुष्य भव से मोक्ष जाते हैं । अर्थात् जन्म जरा मृत्यु से भरे हुये संसार का अंत ये कर डालते हैं, इस कारण ये लौकांतिक देव कहलाते हैं । ये लौकांतिक देव भी कल्पवासी ही कहलाते हैं फिर भी ये देवर्षि हैं । अन्य सब देवों की दृष्टि में वे महान् माने जाते हैं और ये सब देव अपने ही स्थान पर रहकर धर्मचिंतन आत्ममनन चर्चा में अपना समस्त समय बिताते हैं । ये प्रवीचार रहित होते हैं । इनके कामवासना नहीं है और न इनके देवियाँ हैं । इस प्रकार वैमानिक नामक निकाय में ही ये लौकांतिक देव गिने जाते हैं । अब इन लौकांतिक देवों का विशेष प्रतिपादन करने के लिये सूत्र कहते हैं ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:मोक्षशास्त्र_-_सूत्र_4-24&oldid=84947"
Categories:
  • मोक्षशास्त्र
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:35.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki