• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:मोक्षशास्त्र - सूत्र 4-35

From जैनकोष



नारकाणां च द्वितीयादिषु: ।। 4-35 ।।

द्वितीयादिक नरकों मे नारकियों की जघन्य स्थिति―अर्द्धलोक के इन जीवों की जघन्य स्थिति बताने के बाद अब शेष जो भी जीव रहे अधोलोक में या मध्यलोक में, उनकी जघन्य स्थिति बतलायी जा रही है । इनमें सबसे पहले नारकियों की जघन्य स्थिति कहनी है । इसकी उत्कृष्ट स्थिति तो तीसरे अध्याय में कह दी गई थी । अब नारकों की जघन्य स्थिति कहने के लिये सूत्र में जैसे लाघव हो उस प्रकार वर्णन करने के ध्येय से द्वितीय आदिक नरकों में जघन्य स्थिति यहाँ बतायी गई है । नारकियों में भी दूसरे आदिक नरकों में वह जघन्य स्थिति है जो उससे अनंतर पूर्व नरकों की उत्कृष्ट स्थिति है । यहाँ प्रथम नरक की जघन्य स्थिति न बता कर द्वितीय आदिक नरकों की जघन्य स्थिति बताने का प्रयोजन है―सूत्र लाघव । इससे पहले सूत्र में जितने भी पद कहे हैं उन सब पदों की अनुवृत्ति इस सूत्र में ली गई है, अत: इस छोटे से सूत्र से ही वह सब अर्थ निकल आता है । दूसरे आदिक नरकों में अनंतर पूर्व-पूर्व नरकों की उत्कृष्ट स्थिति जघन्य स्थिति कहलाती है । जैसे पहले नरक की उत्कृष्ट स्थिति एक सागर है । तो दूसरे नरक में जघन्य स्थिति एक सागर होगी । दूसरे नरक की उत्कृष्ट स्थिति तीन सागर है । तो यह तीन सागर जघन्य स्थिति तीसरे नरक में है । इस तरह नीचे-नीचे नरकों की जघन्य स्थिति समझना । अब प्रथम नरक की जघन्य स्थिति बतलाते है ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:मोक्षशास्त्र_-_सूत्र_4-35&oldid=84958"
Categories:
  • मोक्षशास्त्र
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:35.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki