• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:रयणसार - गाथा 24

From जैनकोष



हिय-मिय-मण्णं-पाणं णिखज्जोसहिं णिराउलं ठाणं।

सयणासणमुवयरणं जाणिज्जा देह मोक्खरओ।।24।।

   पात्रदान में देय अन्न, पान, औषधि, स्थान, उपकरण आदि का विवेक―जो मोक्षमार्ग में रत है वह सत्पात्र को यथा समय क्या-क्या प्रदान करता है उसका वर्णन इस गाथा में किया है। वह हित मित अन्न पान को देता है। जो हित करे और परिमित हो गरिष्ट प्रमादकारक आहार साधुवों को नहीं देते, ऐसा निर्बाध अन्नपान और निर्दोष औषधि, निराकुल स्थान और शयन, आसन, उपकरण इनको समझकर देता है। यह और किस-किस प्रकार दिया जाय तो उनको बाधा न आये और अपने ध्यान में वे सफल होते रहें। अनेक पुराणों में चर्चायें मिलती हैं कि किसी को एक कड़वी लौकी का ही आहार दिया और उन्होंने ले लिया तो उसका फल ठीक नहीं निकला। क्या हुआ कि उनको कोई व्याधि बन गई, तो उसका आहार दान अयोग्य कहलाया। तो ऐसे ही जिस-जिस समय जैसा-जैसा अन्न पान देना चाहिए वैसा समझकर गृहस्थ देता है और औषधि निर्दोष देता है जिसमें कि मद्य, मांस, मधु अतिचार का भी दोष न लगे। निराकुल स्थान देता है जहाँ लोगों का विशेष आवागमन न हो। मच्छर आदिक की बाधायें जहाँ नहीं हो पातीं। सोने बैठने आदि का स्थान भी देता है और जो उनके उपकरण हैं उन उपकरणों को भी योग्य समझकर प्रदान करता है। कैसा क्या देना चाहिए इस प्रकार का विवेक रहता है सद्गृहस्थ को सो जो मोक्षरत हैं। मोक्ष मार्ग में अनुरागी है उस गृहस्थ को बड़े विवेक पूर्वक ये सब आवश्यकता वस्तुवें देना चाहिये।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:रयणसार_-_गाथा_24&oldid=82354"
Categories:
  • रयणसार
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:57.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki