• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:रयणसार - गाथा 26

From जैनकोष



सप्पुरिसाणं दाणं कप्पतरूणं फलाण सोहं वा।

लोहीणं दाणं जइ विमाणसोहा-सवं जाणे।।26।।

   सत्पुरुषों के व लोभी पुरुषों के दान में अंतर―सद̖पुरुषों का दान कल्पवृक्ष के फल की भाँति शोभा के समान है। और वही दान यदि लोभी पुरुष का है तो उसकी शोभा ठठरी की शोभा के समान है। यहाँ ज्ञानी और अज्ञानी का अंतर दिखाया गया है। जो उदात्त पुरुष हैं, सम्यग्दृष्टि हैं ज्ञानी हैं, जिन्होंने स्पष्ट समझ लिया है कि संसार में जो भी समागम आये हुए हैं वे मेरे हितरूप नहीं हैं, ऐसा जिन्होंने निर्णय किया है उन पुरुषों के द्वारा जो दान विधि चलती है वह निर्दोष चलती है। तो ज्ञानी पुरुष ने दान सेवा की वह तो कल्पवृक्ष के फलों की तरह उससे फल मिलेगा। मन चाहा सुख मिलेगा, ज्ञानी किसी लोभ से दान नहीं करता, किंतु उसको अपने रत्नत्रयभाव में प्रीति है, सो रत्नत्रय धारियों को देखकर वह अपने में नहीं समाता, इतना आनंदित होता है कि उनकी सेवा करके वह यह अपने में आनंद का अनुभव करता है। इसी प्रकार जो सत्पुरुषों को दान दिया जाता है वह महाफल देता है जिससे आगे भी सार सुख का अनुभव करता है। तो ज्ञानी जनों को तो कल्पतरु की तरह हुआ। और लोभी पुरुषों के द्वारा दिया गया दान शव की विमान शोभा की तरह जानना तथा लोभी पुरुषों का दिया गया दान की शवशोभा की तरह जानना शोभा की तरह जानना। जैसे शोभा तो उस ठठरी की भी बनायी जाती है मरे के बाद जैसे नसैनी पर लिटाकर ले जाते हैं, उसे ठठरी कहा करते तो उसकी भी लोग शोभा करते हैं। कितने ही लोग उसे लादकर ले जाते हैं। तो जैसे वह सार रहित है जलूस, लेकिन जनों ने जहाँ सार माना वह रंच भी नहीं है, वह मर गया, तो जैसे मुर्दा की शोभा बनती है ऐसे ही लोभी पुरुषों का दान उसके शव की शोभा की तरह है, क्योंकि ज्ञानी के तो भक्ति भाव हैं, पर अज्ञानी के भक्ति भाव नहीं है दान करने के प्रसंग में। तो भक्ति भाव से शून्य होने की तरह वे सब क्रियायें अज्ञानी की मृतक की शोभा के समान है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:रयणसार_-_गाथा_26&oldid=82356"
Categories:
  • रयणसार
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:57.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki