• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:समयसार कलश - कलश 86

From जैनकोष



एकस्य चेत्यो न तथा परस्य चिति द्वयोर्द्वाविति पक्षपातौ ।

यस्तत्त्ववेदी च्युतपक्षपातस्तस्यास्ति नित्यं खलु चिच्चिदेव ।।86।।

777―चेत्य व चेत्यनिषेध के पक्ष से अतीत तत्त्ववेदन―व्यवहारनय की दृष्टि में यह आत्मा चेत्य है, और चेत्य है ऐसा नहीं इस तरह का उपयोग निश्चयनय की दृष्टि में बनता है । यों चेतन में दो दृष्टियों से दो पक्षपात हैं, किंतु जो तत्त्ववेदी है, पक्षपात से रहित है उसकी दृष्टि में तो चेतन नित्य चेतन ही है । आत्मा चैतन्यस्वरूप है, उसकी सहज क्रिया है चेतते रहना । तो इस चेतने में यह स्वयं भी आता है । यह चेतन जानने और देखने के भेद को नहीं करता है । यद्यपि जानना देखना यह छूट नहीं सकता, वे चेतन के ही विशेष है, लेकिन अब यहाँ देखने जानने का उपयोग नहीं कर रहे, एक मात्र स्वरूप की ओर से जान रहे, यह चेतनहार है और उस चेतने में यह स्वयं आत्मा तो आता ही है । तो यों व्यवहार के पक्ष में यह आत्मा चेत्य है । तो चेत्य है ऐसा निरखना शुद्धनय को बरदास्त नहीं है । उसका विषय है नेति । आत्मा चेत्य है ऐसा नहीं है, इस प्रकार का विकल्प शुद्धनय में निश्चयनय में है, तो ऐसे ये दो विकल्प चेतन में हो रहे हैं चेतन के बारे में हो रहे हैं, पर विकल्प भी कैसा सुंदर है, आत्मा की एक मात्र चेतना तक जो उपयोग लिया जा रहा है यह तो बहुत ही उत्तम विकल्प है लेकिन एक स्वरस के अनुभव से हटकर जानन चल रहा है तो वह विकल्प रूप ही तो है । तो चेत्य के विकल्प से और चेत्य नहीं है, इस प्रकार के विकल्प से परे होने वाले जीव निष्पक्ष हैं, उनकी दृष्टि से तो यह चेतन नित्य चेतन रूप ही है ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:समयसार_कलश_-_कलश_86&oldid=85877"
Categories:
  • समयसार कलश
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 6 August 2021, at 10:21.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki