चरखा चलता नाहीं (रे) चरखा हुआ पुराना (वे): Difference between revisions
From जैनकोष
(New page: '''(राग आसावरी)''' <br> चरखा चलता नाहीं (रे) चरखा हुआ पुराना (वे) ।।<br> पग खूंटे दो ह...) |
No edit summary |
||
Line 17: | Line 17: | ||
[[Category:Bhajan]] | [[Category:Bhajan]] | ||
[[Category:भूधरदासजी]] | [[Category:भूधरदासजी]] | ||
[[Category:आध्यात्मिक भक्ति]] |
Latest revision as of 01:18, 17 February 2008
(राग आसावरी)
चरखा चलता नाहीं (रे) चरखा हुआ पुराना (वे) ।।
पग खूंटे दो हालन लागे, उर मदरा खखराना ।
छीदी हुई पांखड़ी पांसू, फिरै नहीं मनमाना ।।१ ।।
रसना तकली ने बल खाया, सो अब कैसै खूटै ।
शब्द-सूत सूधा नहिं निकसे, घड़ी-घड़ी पल-पल टूटै ।।२ ।।
आयु मालका नहीं भरोसा, अंग चलाचल सारे ।
रोज इलाज मरम्मत चाहे, वैद्य बढ़ई हारे ।।३ ।।
नया चरखला रंगा-चंगा, सबका चित्त चुरावै ।
पलटा वरन गये गुन अगले, अब देखैं नहिं भावै ।।४ ।।
मोटा मही कातकर भाई!, कर अपना सुरझेरा ।
अंत आग में इंर्धन होगा, `भूधर' समझ सवेरा ।।५ ।।