नैननि को वान परी, दरसन की: Difference between revisions
From जैनकोष
(New page: '''(राग ख्याल)'''<br> नैननि को वान परी, दरसन की ।।टेक ।।<br> जिन मुखचन्द चकोर चित म...) |
(No difference)
|
Revision as of 13:05, 8 February 2008
(राग ख्याल)
नैननि को वान परी, दरसन की ।।टेक ।।
जिन मुखचन्द चकोर चित मुझ, ऐसी प्रीति करी ।।नैन. ।।
और अदेवन के चितवनको अब चित चाह टरी ।
ज्यों सब धूलि दबै दिशि दिशिकी, लागत मेघझरी ।।१ ।।नैन. ।।
छबि समाय रही लोचनमें, विसरत नाहिं घरी ।
`भूधर' कह यह टेव रहो थिर, जनम जनम हमरी ।।२ ।।नैन. ।।