• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 101 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



एदे कालागासा धम्माधम्मा य पोग्गला जीवा । (101)

लब्भंति दव्वसण्णं कालस्स दु णत्थि कायत्तं ॥109॥

अर्थ: 

ये काल, आकाश, धर्म और अधर्म, पुद्गल, जीव `द्रव्य' संज्ञा को प्राप्त करते हैं; परन्तु काल के कायत्व नहीं है।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[एदे] ये प्रत्यक्षीभूत [कालागासा धम्मा धम्मा य पोग्गला जीवा] काल, आकाश, धर्म, अधर्म, पुद्गल, जीव रूप कर्ता, [लब्भंति] प्राप्त करते हैं । वे किसे प्राप्त करते हैं ? [दव्वसण्णं] वे द्रव्यसंज्ञा को प्राप्त करते हैं । वे इसे कैसे प्राप्त करते हैं ? सत्ता-लक्षण, उत्पाद-व्यय-ध्रौव्य लक्षण और गुण-पर्याय लक्षण -- इसप्रकार द्रव्य-पीठिका में कहे गए क्रम से द्रव्य के तीनों लक्षणों का योग होने से वे 'द्रव्य' संज्ञा को प्राप्त करते हैं । [कालस्स य णत्थि कायत्तं] तथा काल के कायत्व नहीं है । उसके कायत्व कैसे नहीं है ? विशुद्ध दर्शन-ज्ञान स्वभावी शुद्ध जीवास्तिकाय आदि पाँच अस्तिकायों के बहुप्रदेश-प्रचयत्व-लक्षण कायत्व जैसे विद्यमान है, उसप्रकार कालाणुओं के नहीं है;-

'रत्नों की राशि के समान असंख्य द्रव्य कालाणु लोकाकाश के एक-एक प्रदेश पर एक-एक स्थित हैं ।'

इस गाथा में कहे गए क्रम से लोकाकाश प्रमाण असंख्येय द्रव्य होने पर भी उनके कायत्व नहीं है । यहाँ केवल ज्ञानादि शुद्ध गुण, सिद्धत्व-अगुरुलघुत्व आदि शुद्ध पर्याय सहित शुद्ध जीव-द्रव्य से अन्य हेय हैं, ऐसा भाव है ॥१०९॥

इसप्रकार काल के द्रव्यास्तिकाय संज्ञा की विधि-निषेध के व्याख्यान से पाँचवें स्थल में गाथा-सूत्र पूर्ण हुआ ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_101_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115492"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki