• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 103 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



मुणिऊण एतदट्ठं तदणुगमणुज्जदो णिहणमोहो । (103)

पसमियरागद्दोसो हवदि हदपरावरो जीवो ॥111॥

अर्थ: 

इसके अर्थ को जानकर, उसके अनुगमन को उद्यत / अनुसरण करने के लिए प्रयत्नशील, मोह से रहित हो, राग-द्वेष को प्रशमित कर जीव पूर्वापर बंध से रहित होता है ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

[मुणिदूण] मानकर, सर्वप्रथम विशिष्ट स्व-संवेदन ज्ञान द्वारा जानकर । किसे जानकर ? [एदं] इस प्रत्यक्षी-भूत नित्य आनन्द-मय एक शुद्ध जीवास्तिकाय लक्षणवाले [अत्थं] अर्थ को, विशिष्ट पदार्थ को जानकर; [तमणु] उस शुद्ध-जीवास्तिकाय लक्षण अर्थ का अनुलक्षणी कर, समाश्रय कर; [गमणुज्जदो] गमन के लिए उद्यत है, तन्मयता होने से परिणमन के लिए उद्यत है; [णिहदमोहो] शुद्धात्मा ही उपादेय है, ऐसी रुचि-रूप निश्चय-सम्यक्त्व के प्रतिबंधक दर्शन-मोह का अभाव हो जाने से, तदनन्तर निहत-मोह, नष्ट-दर्शन-मोह वाला है; [पसमिइदरागदोसो] निश्चल आत्म-परिणति-रूप निश्चय-चारित्र से प्रतिकूल चारित्र-मोह के उदय का अभाव होने से, तत्पश्चात् प्रशमित-रागद्वेष है; इसप्रकार पूर्वोक्त प्रकार से स्व-पर का भेदज्ञान होने पर शुद्धात्म-रुचि-रूप सम्यक्त्व और उसीप्रकार शुद्धात्मा में स्थिति-रूप चारित्र होने पर, पश्चात् हवदि होता है । कैसा होता है ? [हदपरावरो] हतपरापर होता है । यहाँ परमानन्द ज्ञानादि गुणों का आधार होने से 'पर' शब्द द्वारा मोक्ष कहा जाता है, पर शब्द के वाच्यभूत मोक्ष से अपर भिन्न / परापर / संसार; इसप्रकार जिसके द्वारा संसार नष्ट किया गया है, वह हतपरापर, नष्ट-संसारी होता है । वह कौन है ? [जीवो] वह भव्य-जीव है ॥१११॥

इसप्रकार पंचास्तिकाय-परिज्ञान के फल-प्रतिपादन-रूप से छठवें स्थल में दो गाथायें पूर्ण हुईं ।

इसप्रकार प्रथम महाधिकार में आठ गाथा द्वारा छह स्थलों से चूलिका नामक आठवाँ अन्तराधिकार जानना चाहिए ।

यहाँ 'पंचास्तिकाय प्राभृत' ग्रंथ में पूर्वोक्त क्रम से

  • सात गाथाओं द्वारा समय-शब्द-पीठिका,
  • चौदह गाथाओं द्वारा द्रव्यपीठिका,
  • पाँच गाथाओं द्वारा निश्चय-व्यवहारकाल की मुख्यता,
  • त्रेपन गाथाओं द्वारा जीवास्तिकाय का व्याख्यान,
  • दश गाथाओं द्वारा पुद्गलास्तिकाय का व्याख्यान,
  • सात गाथाओं द्वारा धर्माधर्मास्तिकाय-दोनों का विवरण,
  • सात गाथाओं द्वारा आकाशास्तिकाय का व्याख्यान,
  • आठ गाथाओं द्वारा चूलिका की मुख्यता
इसप्रकार एक सौ ग्यारह गाथाओं द्वारा आठ अन्तराधिकार पूर्ण हुए ।

इसप्रकार [श्रीमद्जयसेनाचार्य] कृत [तात्पर्य वृत्ति] में 'पंचास्तिकाय षड्द्रव्य प्रतिपादन' नामक 'प्रथम महाधिकार' पूर्ण हुआ ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_103_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115496"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki