• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 158 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



धम्मादीसद्दहणं सम्मत्तं णाणमंगपुव्वगदं । (158)

चिट्ठा तवं हि चरिया ववहारो मोक्खमग्गोत्ति ॥168॥

अर्थ: 

धर्मादि का श्रद्धान सम्यक्त्व है; अंग-पूर्वगत ज्ञान, ज्ञान है और तप में चेष्टा / प्रवृत्ति चारित्र है, ऐसा व्यवहार मोक्षमार्ग है ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

धर्मादि का श्रद्धान सम्यक्त्व है, उनका अधिगम ज्ञान है और बारह प्रकार के तपों में चेष्टा चारित्र है । यहाँ इनका विस्तार करते हैं वीतराग-सर्वज्ञ प्रणीत जीवादि पदार्थ के विषय में सम्यक् श्रद्धान और ज्ञान -- ये दोनों गृहस्थ और तपोधन / मुनिराज के समान हैं; परंतु चारित्र तपोधनों के आचार आदि चरणानुयोग के ग्रन्थों में बताए गए मार्गानुसार प्रमत्त-अप्रमत्त गुणस्थान के योग्य पंच-महाव्रत, पंच-समिति, तीन-गुप्ति, षडावश्यक आदि रूप है; तथा गृहस्थों के उपासकाध्ययन ग्रंथ में बताए गए मार्गानुसार पंचम गुणस्थान के योग्य दान, शील, पूजा, उपवासादि रूप या दार्शनिक, व्रतिक आदि एकादश निलय, स्थान / प्रतिमा रूप है । -- इसप्रकार व्यवहार-मोक्षमार्ग का लक्षण है ।

स्व-पर प्रत्यय रूप पर्याय के आश्रित भिन्न साध्य-साधन भावमय व्यवहार-नय का आश्रय कर ज्ञात होने योग्य यह व्यवहार-मोक्षमार्ग निश्चय-नय से भिन्न साध्य-साधन भाव का अभाव होने से, स्वयं ही निज शुद्धात्म-तत्त्व के सम्यक् श्रद्धान-ज्ञान-अनुष्ठान रूप से परिणमन करने वाले भव्य जीव को भी, सुवर्ण-पाषाण को अग्नि के समान निश्चय-मोक्षमार्ग का बहिरंग साधक होता है, ऐसा सूत्रार्थ है ॥१६८॥

इसप्रकार निश्चय-मोक्षमार्ग के साधक व्यवहार-मोक्षमार्ग के कथन रूप से पाँचवें स्थल में गाथा पूर्ण हुई ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_158_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115608"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki