• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:समयसार कलश - कलश 106

From जैनकोष



वृत्तं ज्ञानस्वभावेन ज्ञानस्य भवनं सदा ।

एकद्रव्यस्वभावत्वान्मोक्षहेतुस्तदेव तत् ॥106॥

907- एकद्रव्यस्वभावपना होने से ज्ञान का ज्ञानस्वभाव से होने की ही मोक्षहेतुता- अधिकार तो यह पुण्य पाप का है और चूँकि ध्येय सभी उपदेश का मोक्ष पाना है, तो उस ही बात पर सभी बातें घटित होंगी। मोक्ष का हेतु क्या है? पुण्य और पाप शिव के हेतु नहीं, वे तो पुद्गल कर्म हैं और उनके निमित्तभूत शुभ और अशुभभाव मोक्ष के हेतु नहीं, क्यों नहीं हैं कि वे ज्ञान के ध्रुव अचल भवन से बाह्य किन्हीं भावोंरूप है, तब क्या है मोक्ष का हेतु? मोक्ष का हेतु ज्ञानस्वभाव से ज्ञान का होना बस यह ही मोक्ष का हेतु है। अपन सबका ज्ञान जान तो रहा है। अब किस स्वभाव से जान रहा है बस इसमें ही मोक्ष और संसार के हेतुपने की बात आती है। ज्ञान का स्थिर होना यह ही कहलाता है चारित्र। और, यह है मोक्ष का हेतु, क्यों ज्ञान का ज्ञानस्वभाव से होना यह एक द्रव्य का स्वभाव है। और, जो अपने में अपने ही स्वभाव से होता है बस वही मोक्ष का हेतु है, परद्रव्य के स्वभाव से मोक्ष न बनेगा। अपने ही द्रव्य के स्वभाव से मोक्ष की सिद्धि है। देखिये- परमार्थदृष्टि से विचार करें, एक ही अंतस्तत्त्व पर दृष्टि देकर निहारें, आखिर में मोक्ष नाम है किसका?–मोक्ष कहलाता है आत्मा का जो स्वतंत्र स्वरूप है वह उसमें ही एकत्व को लिए हुए रह जाय। सभी पदार्थ अपने आपमें अपना ही एकत्व स्वरूप लिए हुए हुआ करते हैं। तो यह आत्मा जो है सहज बस वही प्रकट हो, यह है मोक्ष, और इसका हेतु है ज्ञान का ज्ञानस्वभाव से होना। चूँकि आत्मा ज्ञानस्वरूप है ज्ञानमात्र है, तो ज्ञानमात्र अंतस्तत्त्व का जो आश्रय है, उस आश्रय में होने वाला जो परिणमन है उसे कहते हैं ज्ञान का ज्ञानस्वभाव से होना। ज्ञान का ज्ञान स्वभाव से होना यही शिव का हेतु है और उसके अतिरिक्त जो अन्य भाव है उसकी बात अब कलश में कहते हैं।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:समयसार_कलश_-_कलश_106&oldid=85707"
Categories:
  • समयसार कलश
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 6 August 2021, at 10:21.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki